तपोवन,संजान:आज 4 मार्च 2022, 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिन है,और पूरा सप्ताह उमरगाम अपार इंडस्ट्री में “राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह” के रूप में मनाया जाएगा। अपार इंडस्ट्री अपने परिसर की सुरक्षा में तिरंगा लहराया और सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली गई, पूरे सप्ताह सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम किया जाएगे ।
गुजरात एक उद्योगिक राज्य हे।गुजरात की 31500 उद्योगिक इकाइयां में 16.93 लाख कामगार कार्यरत है। राज्य के अंदर गत पांच वर्षों में उद्योगिक दुर्घटनाओ में 989 कामगारो ने अपनी जान गवाई है, इसमें से 42% मौते अकेले स्वर्ण चतुर्भुज कहे जाने वाले महेसाणा में और उमरगाव के उद्योगिक क्षेत्र में हुई है, यह आंकड़े कह रहे है की हमे अपनी और कामगारो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा महेनत करनी पड़ेगी.
उद्योगिक दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण होता है,लापरवाही,चाहे कामगार है यॉ मालिक सबसे पहले तो टालमटोल का रवैया छोड़ना पड़ेगा, सुरक्षा के लिए बनाए गए मापदण्डो का 100% पालन ही सुरक्षा की गारंटी हो सकती है. संसद द्वारा प्रेरित नए “Occupational Safety, Health & Working Conditions Code 2020” में औद्योगिक दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कामगार,मालिक,मशीन मैन्युफैक्चरर,आर्किटेक्ट हर एक व्यक्ति कि जिम्मेदारी तय की गई है, और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हर एक व्यक्ति के लिए 1 लाख तक के दंड या 3 साल के कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है.




