संघ प्रदेश में मनाया गया ‘विश्व श्रवण दिवस’

0
181

तपोवन,संजान: हर साल 3 मार्च को दुनिया भर में विश्व हियरिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बहरेपन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रशासन द्वारा “जीवन में सुनने के लिए, ध्यान से सुनो” विषय के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विश्व श्रवण दिवस का उद्देश्य श्रवण हानि के बारे में जागरूकता फैलाना और इसकी रोकथाम तथा बेहतर श्रवण देखभाल की दिशा में कार्यों को बढ़ावा देना है।
इस दिन, दुनिया भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होता है। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी जिला अस्पतालों की ईएनटी ओपीडी में विभिन्न रोगियों की जांच की गई और उनका इलाज किया गया। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शरद सातवी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए विभाग द्वारा प्रसारित किया गया । वीडियो में श्रवण हानि से संबंधित मुद्दों की देखभाल के लिए जानकारी प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त दिनांक 03/03/2022 को शाम 6:15 बजे विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर डॉ धीरेंद्र पाटिल (ईएनटी विशेषज्ञ) की रेडियों वार्ता का दमण के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here