
तपोवन,संजान;१ मार्च २०२२ आदरणीय तिर्थरुप महाराष्ट्रभूषण डॉ श्री नानासाहेब धर्माधिकारीजी की जन्मशताब्दी है उस उपलक्ष्य में प्रतिष्ठान द्वारा चणोद ग्रामपंचायत में स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आदरणीय तीर्थरूप पद्मश्री डॉ श्री आप्पासाहेब धर्माधिकारीजी और आदरणीय तीर्थरूप डॉ श्री सचिनदादा धर्माधिकारीजी के मार्गदर्शन में किया था। इस अभियान में स्वच्छता के लिए चणोद ग्रामपंचायत के मुख्य प्रवेशद्वार से वृंदावन सोसायटी ,ग्रामपंचायत कार्यालय परिसर, देसाई वाड रास्ता,आराधना स्कूल परिसर, साईनगर,गणेशनगर,पायोनियर बेकरी से अंबामाता मंदिर- मणिनगर रास्ता, भुलानगर सोसायटी का परिसर चुना था। इस अभियान में प्रतिष्ठान के सिलवासा, दादरा, वापी तथा दमन के कुल २५० शामिल हुए थे। स्वच्छता के दौरान कुल ७.३ मेट्रिक टन कचरा जमा हुआ, उसको प्रतिष्ठान के वाहनो और सदस्यों द्वारा हटाया गया और लोगों में स्वच्छता के बारे में जनजागृती की।
इस अभियान में चणोद ग्रामपंचायत की सरपंच श्रीमती नेहाबेनजी पटेल, श्रीमुकेशजी पटेल , ग्रामपंचायत सदस्य तथा उनकी पुरी टीम और ग्रामवासी शामिल थे।
स्वच्छता के बाद परिसर देख के ग्रामपंचायत ने प्रतिष्ठान के निष्काम कार्यो की सरहाना की और आगे के कार्यो के लिए शुभकामनाए दे दी।





