
तपोवन, संजान:पूरे गुजरात में 60 से अधिक स्थानों पर ई-डायलिसिस केंद्रों का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम वापी चला सरकारी अस्पताल में भी हुआ। वापी के नागरिकों को अब अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन के अवसर पर राज्य स्तर पर वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री रिषीकेश पटेल, मंत्री निमिषाबेन सुथार के साथ वापी सांसद डॉ. के सी पटेल, वापी नगर भाजपा अध्यक्ष एवं चला सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य समिति के सदस्य सतीशभाई पटेल, वापी नगर पालिका अध्यक्ष कश्मीराबेन शाह, वी आए ऐ अध्यक्ष कमलेश पटेल, उपाध्यक्ष अभयभाई शाह, कार्यकारी अध्यक्ष मितेशभाई देसाई, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सुरेशभाई पटेल, भाजपा महासचिव विराज दक्षिनी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शर्मा,डो नितिनभाई, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मोनिक पटेल,डॉ. पांडेजी, चल सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ-साथ नगर पालिका के सदस्य, भाजपा संगठन के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए।





