
तपोवन,संजान:तलासरी के भाजपाई सुनील निकुंभ ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया,सुनील निकुंभ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तलासरी दुमाडपाड़ा गरीब एवं जरूरतमंद आदिवासियों को जरुरत की चीज़ें भेंट की,इसके साथ ही गरीब जनता की जरूरत का ध्यान रखते हुए सुनील निकुंभ ने पीने के पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था की,इसके साथ ही बहुउदेसीय फाउंडेशन संचालित संतोष बी.भोये इंग्लिश मीडियम स्कूल उधवा में स्कूल के लिए कंप्यूटर एवं प्रिंटर भेंट के रूप में दिया.गिरगॉव के भाजपा के कार्यकर्ता संदीप दुमाडा बीमारी से ग्रसित थे,सुनील निकुंभ ने उन्हें सहायता के रूप में आर्थिक मदद करते हुए 10000 रुपये की मदद की,जिस तरह सुनील निकुंभ ने अपना जन्मदिन मनाया वो सभी के लिए एक उदाहरण है,जन्मदिन पर सेवाकिय कार्य करने से गरीब और जरूरतमंद लोगो की दुआ एवं भगवान का आशीर्वाद मिलता है,सुनील निकुंभ सेवाकिय स्वभाव वाले समाजसेवी है.
इस कार्यक्रम अवसर पर तलासरी भाजपा तालुका अध्यक्ष विनोद मेढा,उधवा के सरपंच सुरेश शिंदा,भानुदास भोये,बाबूराव पवार, गटनेता सुरेंद्र(पप्पू) निकुंभ,बबलाभाई धोड़ी,जयवंतीताई धोरखना, घिमनिया के सरपंच शीतल धोड़ी,गीता जी,तालुका युवा अध्यक्ष महेंद्र गोवारी,तलासरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर सेवक राजेश हाडल,गॉवकरी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
सुनील निकुंभ को उनके जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई,किसी ने रूबरू बधाई दी तो किसी ने अन्य माध्यम से बधाईया दी।





