
तपोवन,संजान:दी.25/02/2022 को द नेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित श्री के.डी.बी हाईस्कूल में स्कूल परिवार सुरक्षा सेतु सोसाइटी और राष्ट्रीय बस्ती आचार निंयत्रण और जनकल्याण संगठन वूमेन एम्पावरमेंट सेल का कार्यक्रम आयोजित हुआ,अधीक्षक कचहरी वलसाड द्वारा भिलाड़ के PSI भगवत सिंह एच् राठोड तथा PI सोलंकी साहब कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
SRP ग्रुप 14 के एल.एल.बी सहारे साहब तथा उनकी टीम उपस्थित रही,उमरगॉव तालुका प्रमुख श्रीमती प्रतिमा पटेल,उमरगॉव तालुका भाजपा प्रमुख दिलीपभाई भंडारी ,सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेशभाई राय,सरीगॉव के सरपंच सहदेव भाई,उपसरपंच संजयभाई तथा उनकी टीम उपस्थित रही और इस कार्यक्रम को अनुरूप मार्गदर्शन दिया.
पिनाकिनभाई,महेशभाई पटेल,दीपकभाई तथा प्रकाशभाई उपाध्याय ने स्कूल के छात्रों को आत्म सुरक्षा केलवणि की ट्रेनिंग दी और प्रोत्साहित किया,स्वयं बचाव के लिए क्या करना हे उसका डेमो बताया । वूमेन एम्पावरमेंट सेल के टेस्ट वाईस प्रेसीडेंट श्रीमती मोना ओझा द्वारा लड़कियों को आत्म सुरक्षा कैसे करनी हे उसकी सरल तकनीक बताई ।भिलाड़ के PSI भगवत सिंह एच् राठोड द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया और उनकी तरफ से सुरक्षा की गारंटी दी गई.स्कूल की आचार्य धराबहन पटेल ने कार्यक्रम अनुरूप खुदका व्यक्तव्य दिया और लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कटिबद्ध होने को कहा.स्कूल के प्रमुख श्री मन्नूभाई तथा मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुन्तेशभाई भट्ट द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पूर्ण सहकार दिया गया और कार्यक्रम को सफल बनाया गया




