तपोवन, संजान:ता.20 फरवरी 2022 के दिन रोहिणा गॉव के रोहिणा आश्रम शाला में लायंस क्लब ऑफ़ भिलाड़ आराधना और लायंस क्लब ऑफ़ वापी यूथ द्वारा फ़ूड फॉर हंगर का सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ़ भिलाड़ आराधना और लायंस क्लब ऑफ़ वापी यूथ द्वारा रोहिणा आश्रम शाला के बच्चो से सवाल जवाब का खेल खेला गया,इस खेल जिन-जिन बच्चो ने सही जवाब दिए उनको लायंस की तरफ से इनाम के तौर पर गिफ्ट दिया गया,सभी छात्रों ने खुश होकर इस खेल में भाग लिया,उसके बाद रोहिणा आश्रम शाला के छात्रों को लायंस द्वारा खाना खिलाया गया.इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करने से लायंस क्लब के सदस्यों को बहुत खुशी मिली,साथ ही रोहिणा आश्रम शाला के शिक्षक और छात्र भी इस कार्यक्रम से बहोत खुश हुए
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन देवेंद्र मिस्त्री (रीजनल चैयरमेन) उपस्थित रहे,साथ ही लायन हिना पटेल (जोन चैयरमेन),लायंस क्लब ऑफ़ भिलाड आराधना की प्रेसीडेंट लायन मीरा खत्री,लायंस क्लब ऑफ़ वापी यूथ के प्रेसीडेंट लायन विजय जैन,लायन क्रिष्णा सिंह परमार (पी एम जे एफ -फ़ूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट चैरमेन),एम्.जे.(MJ)डायरेक्टर ऑफ़ माँ जन्नत चेरिटेबल ट्रस्ट,लायन पीनलभाई पटेल (इंडिया हाईलाइट अखबार के तंत्री)और लायंस क्लब ऑफ़ वापी यूथ के तमाम सदस्य उपस्थित रहे,रोहिणा आश्रम शाला के शिक्षक श्री सतीशभाई पटेल के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा….






