संजान: सुन्दर प्राकृतिक वातावरण में 75वें आज़ादिका अमृत महोत्सव के भाग के रूप में भिलाड स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के 200 छात्रों ने 13 सूर्य नमस्कार के साथ 2600 सूर्य नमस्कार किया।कार्यक्रम का संचालन एवं योग के बारे में मार्गदर्शन पतंजलि दक्षिण गुजरात महिला राज्य प्रभारी तनुजाबेन मकवाना, रजनीकांतभाई, शिलाजी, छायाबेन ने दी। इस अवसर पर उमरगाम तालुका पंचायत अध्यक्ष श्री रमेशभाई धांगडा, कारोबारी ढ़े चिंतन पटेल, श्रीमती प्रतिमाबेन पटेल उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती परमिंदर कौर सहित विद्यालय के सभी शिक्षण स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहा ।गुरुकुल के स्वामी जी ने विद्यार्थियों को योग का महत्व समझा।इस से हम सभी तालुकों में योग के बारे में जागरूकता लागे और स्वस्थ बनने का संदेश दिया।





