“विदेशी संस्कृति की गंदी जड़ो को जमने से रोकने के लिए जरूरी है मातृ-पितृ पूजन !”

0
180

तपोवन, मिंटू जैस्वाल,नानी दमन : 13 फरवरी । पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति, वापी दमन के तत्वावधान मे आज दिलिप नगर ग्राउंड, नानी दमन में 14 फरवरी-मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के संदेश के उद्देश्य के तहत भव्य रूप से सामुहिक रूप से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम मे विशेष अतिथी, श्री जयंती भाई पटेल -पूर्व डीएमसी काउंसलर, खारीवाड़ श्री विकास भाई पटेल-अध्यक्ष जिला पंचायत, दमन, आरएसएस से उज्ज्वल पटेल व जिगर पटेल,बजरंग दल से मयूर कदम,
तरुणा बेन पटेल – दमन के MP के धर्मपत्नी तथा सदस्य जिला पंचायत,ऐ. जी. शुक्ला, सदस्य ब्राह्मण समाज, गंगाबेन टंडेल, DMC तत्कालीन सदस्य पधारे थे। बापूजी बताते है, “मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम” उन भारतीय युवाओं को सही दिशा देने हेतु एक प्रयास है जो अपनी संस्कृति से विमुख होकर पश्चिमी संस्कृति की नकल करना अपनी शान समझते है | अपने चरित्र की रक्षा हर युवा का नैतिक और प्रथम कर्तव्य है जिससे उनकी पहचान होगी, जो अपने माता-पिता का आदर करते है उन बच्चों को जिंदगी के हरेक काम मे सफलता मिलने लगती है | माता के चरण है साक्षात जगदंबा के चरण, और पिता है महादेव का प्रतिबिंब, क्या इनके प्रेम से ऊपर और किसी का प्रेम हो सकता है ?? नहीं न ! तो माता-पिता के सम्मान के लिए आओ मनाए मातृ-पितृ पूजन दिवस |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here