भाजपा वलसाड जिला भाषा भाषी सेल ने पांच राज्यों के चुनाव में अपने स्वजनों से भाजपा को मतदान करने का आह्वान

0
155

राता स्थित केपी विद्या मंदिर में भाजपा वलसाड जिला भाषा भाषी सेल की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया था। इसमें उपस्थित लोगों से भाषा भाषी सेल के प्रदेश संयोजक रोहित शर्मा, आशु सिंह लबाना सहित अन्य अग्रणीयों ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव में अपने स्वजनों से भाजपा को मतदान करने को प्रेरित करने का आह्वान किया। भाजपा भाषा भाषी सेल के प्रदेश संयोजक रोहित शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं इसलिए एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि वलसाड जिले के अलावा पूरे गुजरात प्रदेश से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के यहां रहने वाले लाखों लोग भाजपा के पक्ष में खुद जाकर मतदान करने को उत्सुक हैं और जो नहीं जा पा रहे हैं वह यहां से अपने परिजनों को भाजपा के लिए वोट देने की अपील करेंगे। भाषा भाषी सेल द्वारा हर जिले के लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि एक बार फिर से यहां रह रहे अन्य भाषा भाषी के लोग 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मीटिंग में भाजपा भाषा भाषी सेल वलसाड जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा, सहसंयोजक रति कांत तिवारी, प्रदेश संयोजक आशु सिंह लबाना शशि यादव सुनील पूर्वे सहित कई लोग मौजूद थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here