स्वर कोकिला भारतरत्न आदरणीय स्व लता मंगेशकर को दानह तथा दमण-दीव भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

0
176

– दादरा नगर हवेली के आजादी में लताजी के योगदानों को याद किया गया
सोमवार की सुबह स्वर कोकिला भारत रत्न आदरणीय स्व. लता मंगेशकर के लिए दमण भाजपा कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश प्रमुख दीपेश टंडेल की अगुआई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। जिसमें प्रदेश प्रमुख दीपेश टंडेल सहित उप प्रमुख नवीनभाई पटेल, डीएमसी के प्रमुख सोनलबेन पटेल तथा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में सिलवासा अटल भवन पर भी लता जी के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनीष देसाई, प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश लाड, महेश गावित सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में स्व. लता मंगेशकर को दादरा नगर हवेली की आजादी प्राप्त करने में उनके सहयोग के लिए भी याद किया गया। गोवा को आजाद कराने के बाद गोमांतक मुक्ति दल के सुधीर फड़के तथा उनके साथी मित्रों में नाना काजरेकर ने रुपयों की कमी को लेकर चिंता जताई थी। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया था कि लता मंगेशकर और महम्मद रफी का एक लाइव ऑर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया जाए और इस प्रस्ताव को लता मंगेशकर और महम्मद रफी ने स्वीकार भी किया था।
कार्यक्रम के दिन महम्मद रफी ट्रेन द्वारा पूणे पहुंचे थे और लताजी अपनी कार के जरिए निकले थे। लेकिन मुंब्रा के पास उनकी कार खराब हो जाने के कारण उन्हें कार्यक्रम स्थल पहुंचने में देरी हुई थी। तब कार्यक्रम स्थगित होने पर रफी और लता जी ने उपस्थित दर्शकों को बताया था कि इसी टीकट पर फिर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे शामिल हो सकते है। इसके बाद दर्शक शांत हो गए थे और दुबारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम से जमा हुए रुपयों को उन्होंने दादरा नगर हवेली की आजादी प्राप्त करने में सहयोग के रूप में दिए थे। पूणे से दादरा नगर हवेली की आजादी के लिए आने वाले गोमांतक मुक्ति दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वतंत्र सेनानियों सहित आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए स्वर्गिय लता मंगेशकर का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा था। ऐसी महान विभूती को दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here