Maharashtra Premier League Season 4 का फाइनल मुकाबला दिनांक 28 फरवरी 2026 को अत्यंत उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच जय सावता माली क्रिकेट क्लब एवं डॉ बाबासाहेब आंबेडकर वॉरियर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जय सावता माली क्रिकेट क्लब विजेता घोषित हुआ, जबकि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर वॉरियर्स उपविजेता रहे।
विजेता टीम को ₹51,000/- एवं उपविजेता टीम को ₹31,000/- की पुरस्कार राशि तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे:
मैन ऑफ द सीरीज – बाला
बेस्ट बैट्समैन – बाला
बेस्ट बॉलर – सूरज चौहान
बेस्ट फील्डर – कल्पेश पाटील
फाइनल मैच के शुभारंभ से पूर्व आयोजन समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। फायरफाइटर अकादमी के रोमांचक स्टंट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-ताशों की गर्जना के साथ राष्ट्रगीत गाकर फाइनल मुकाबले की विधिवत शुरुआत की गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, नगर पालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, नगरसेवक प्रतीक भाई पटेल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान, नगरसेवक मनोजभाई दयात, उदयभाऊ सोनवने, बाबू भाई डेरे, डॉ. रितेश परमार, डॉ. जी.एल. चौधरी, आनंद पाटील, परेश पाटील, बालकृष्ण म्हेत्रे, मितेश शेट्टी, मनाली शेट्टी, संदीप तिवारी, सुदर्शन कांबळे, विजय पगारे, दिलीप दिघे, रमेश धोका, गोपाल टाकरखेडे सहित सभी टीम ओनर्स, कप्तान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस भव्य टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील भाऊ महाजन, सुनील मांडवे, भास्कर पाटील साहेब, प्रवीण सोनवणे, रविंद्र खैरे, गोविंद पाटील, गौरव पाटील, विनोद पाटिल, गोविंदा महाजन, वासुदेव माली, नितीन पाटील, रितू मोहिते, राजू पाटिल, आबा माली, मनोज देवरे, बबलु पवार, प्रदीप पाटील, डी. सोनवने, दिनेश सयाई, संतोष साखरे, राहुल पाटील, गजानन मिरघे, संभाजी बांदल, कैलास पाटील, राकेश पाटील, रवी कांबले, धनंजय धनगर, गणेश पाटील, रविंद्र पाटील, हरीश महाजन सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सुनील महाजन ने सभी टीम ओनर्स, कप्तानों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं क्रिकेट प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया.












