Home गुजरात उमरगांव तालुका भाजपा संगठन में फूट..? प्रमुख बैठक में अनुपस्थित रहे उमरगांव...

उमरगांव तालुका भाजपा संगठन में फूट..? प्रमुख बैठक में अनुपस्थित रहे उमरगांव तालुका अध्यक्ष निरव शाह….

0
340

उमरगांव तालुका भाजपा संगठन में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आती दिख रही है,हाल ही में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में तालुका अध्यक्ष निरव शाह मौजूद नहीं रहे। चर्चा है कि बैठक की जानकारी स्वयं विधायक रमन पाटकर ने उन्हें नहीं दी थी।

इस घटनाक्रम ने संगठन के भीतर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक रमन पाटकर अब भी पूर्व तालुका अध्यक्ष दिलीप भंडारी को ही “संगठन का प्रमुख” मानते आ रहे हैं। यही वजह है कि मौजूदा तालुका अध्यक्ष निरव शाह को दरकिनार करने की बातें तेज हो गई हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की स्थिति से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है और संगठन की एकजुटता पर भी असर पड़ सकता है।

अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा जिला नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है और तालुका संगठन में व्याप्त असंतोष को कैसे सुलझाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!