उमरगाम कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1487 मामलों का निपटारा; लंबित मामलों में 24% की कमी

0
155

उमरगाम,दिनांक 12 जुलाई:
शनिवार को उमरगाम में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य था कि पक्षकारों को शीघ्र और कम खर्च में न्याय दिलाया जा सके तथा आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो। साथ ही, विवाद शुरू होने से पहले ही समाधान हेतु प्री-लिटिगेशन की व्यवस्था भी की गई थी।

लोक अदालत के माध्यम से लंबित सिविल मामलों का समाधान किया गया और आपराधिक मामलों में कम सजा या जुर्माना लगाकर त्वरित निपटान स्पेशल सेटिंग में किया गया।

इस लोक अदालत में चेक रिटर्न, भरण-पोषण,पारिवारिक विवाद,भूमि संबंधी सिविल मामले,बैंक लोन,डीजीवीसीएल,गुजरात गैस सहित विभिन्न प्रकार के आपराधिक और दीवानी मामलों के कुल 1487 मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। इस दौरान ₹48,60,534 की राशि का समाधान भी किया गया।

यह लोक अदालत प्रिंसिपल सीनियर सिविल जज श्री एस.आई. पटेल साहब की अध्यक्षता में, अतिरिक्त सिविल जज श्री आर.एच. चौहान साहब, कोर्ट स्टाफ, उमरगाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहनभाई भंडारी और समिति के सदस्यों, मध्यस्थों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here