Home गुजरात संजान बंदर”Muslim Young Charitable Trust द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,183 यूनिट...

संजान बंदर”Muslim Young Charitable Trust द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,183 यूनिट रक्त एकत्र – महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा….

0
280

समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए संजान बंदर “Muslim Young Charitable Trust” द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 183 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी गौरवपूर्ण उत्साह के साथ हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा की।
यह संस्था पिछले 10 वर्षों से लागतार रक्तदान कैंप का आयोजन करती आ रही हे,इसके मुख्य आयोजक अल्ताफभाई मलिक रहे,पिछले 10 वर्षों से अल्ताफभाई मलिक अपने साथियों के साथ मिलकर काफी उत्साह पूर्ण रक्तदान के कैंप का आयोजन करते आ रहे हे।
शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी आगे आईं और यह संदेश दिया कि रक्तदान सिर्फ पुरुषों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हर इंसान का कर्तव्य है। आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार भी भेंट किए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर समाज में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे।

यह आयोजन न सिर्फ एक स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना, बल्कि समाज को एकता, सेवा और जागरूकता का भी सशक्त संदेश दे गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!