संजान गांव में आज सुबह-सुबह एक हादसा हो गया,ओवरब्रिज से आते एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया,इत्तेफाक से बाइक सवार की जान बच गई।
संजान गांववालों का कहना है कि यह कोई आम दुर्घटना नहीं,बल्कि सड़क निर्माण विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है।ओवरब्रिज पर न तो कोई स्पीड ब्रेकर है, न ही कोई चेतावनी बोर्ड। वहीं, निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे रोज़ाना हादसों का खतरा बना रहता है।
इस ओवरब्रिज के सर्विस रोड से अगर गुजरना हे तो जान हथेली पर लेकर गुजरने वाली बात होती हे क्योंकि प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता पिछले कई महीनों से यह काम करने का सिर्फ ओर सिर्फ वादा कर रहे हे और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हे,
क्या प्रशासन इस बार जागेगा या फिर एक और हादसे का इंतजार करेगा?




