संजान गांव से होकर हुमरन गांव तथा महाराष्ट्र की ओर जाने के लिए रेलवे नाले से होकर गुजरना पड़ता है इस रास्ते से रोज हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं,पिछले कई सालों से इस नाले में पानी भरने की समस्या हो रही है और लोगों को इस नाले में से गुजरने के लिए घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ता है बारिश के मौसम में हालात काफी बुरे हो जाते हैं ,मोटर साइकिल से गुजरने वालो को भी पानी से भीग जाना पड़ता है,इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए भाटी- करमबेली हुमरन ग्रुप ग्राम पंचायत के सरपंच दीपकभाई घोड़ी ने वलसाड के सांसद धवल भाई पटेल को पत्र लिखा और तात्कालिक इस समस्या का समाधान करने की मांग की,इस नाले से होकर रोज काम धंधे पर जाने वाले कई मजदूर तथा स्कूल के छात्रों को यहां से होकर गुजरना पड़ता हैं,जिनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,बारिश के मौसम में 3 महीने 3 फुट तक पानी भर जाता है तथा वाहन व्यवहार बंद होने तक की नौबत आ जाती हैं, सरपंच दीपकभाई धोडी ने अपने पत्र में लिखा हे कि किसी भी रेलवे के अधिकारी ने आज तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की तथा नजर अंदाज किया हैं.
गांव की समस्या को देखते हुए सरपंच दीपकभाई धोडी ने जो पत्र सांसद धवलभाई पटेल को लिखा यह काम संजान गांव के जिला लेवल के तीनों नेताओं ने नहीं किया इसका मतलब है कि नेताओं को सिर्फ वोट लेने से मतलब है ना कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है.क्योंकि महाराष्ट्र से आनेवाले लोगों के लिए संजान गांव में प्रवेश करने से पहले इस समस्या से जुझना पड़ता हे,तो यह संजान गांव के लिए बेहद शर्मजनक बात हे.
यह पत्र देने के लिए सरपंच दीपकभाई घोड़ी के साथ भाटी-करमबेली हुमरन ग्रुप ग्राम पंचायत के आगेवान तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजेशभाई राउत भी उपस्थित रहे.




