ट्रैफ़िक नियम-पालन करें और जीवन बचाएँ

0
239

~ खुश्बू कालरिया द्वारा

“इससे पहले कि दुर्घटना आपको रोके, ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना शुरू कर दें।” ट्रैफ़िक(यातायात) नियम सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने तथा दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।यहां कुछ महत्वपूर्ण ट्रैफ़िक नियम दिए गए हैं:1) वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।2) गलत साइड पर वाहन न चलाएं। मोटर वाहन अधिनियम 2019 में सड़क के गलत साइड पर वाहन चलाने पर भी दंड का प्रावधान है। दोपहिया वाहन सवार के रूप में सड़क के गलत साइड पर वाहन चलाने पर 500-1,000 रुपये का जुर्माना और/या तीन महीने तक की जेल हो सकती है।3) बिना साइड मिरर और इंडिकेटर के कोई भी वाहन न चलाएं।4) फुटपाथ पर वाहन न चलाएं।5) हमेशा दाहिनी ओर से ओवरटेक करें।6) मोड़ पर ओवरटेक न करें।7) जब दो या अधिक सड़कें मिलती हों तो ओवरटेक न करें।8) यदि आप आगे निकलना चाहते हैं तो दो बार हॉर्न बजाएं, ताकि आपके आगे चल रहे चालक को संकेत मिल जाए कि आप आगे निकलना चाहते हैं।9) दाएं या बाएं मुड़ने के लिए सही इंडिकेटर का प्रयोग करें।10) वाहनों को केवल निर्धारित क्षेत्र में पार्क करें और पार्किंग नियमों का पालन करें।11) शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।12) ट्रैफ़िक पुलिस के द्वारा दिए गए सभी ट्रैफ़िक सिग्नल का पालन करें और लाल ट्रैफ़िक लाइट होने पर रुकें”।13) वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।14) सुरक्षित गति से तथा गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं।15) सुनिश्चित करें कि आप जिस प्रकार का वाहन चला रहे हैं उसके लिए आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है।ट्रैफ़िक नियमों का पालन न करने पर जुर्माना या कारावास हो सकता है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) मोटर वाहन अधिनियम की धारा 281 के अनुसार सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाना छह महीने तक की जेल या जुर्माना हो सकता है। यह देखा गया है कि भारत में ट्रैफ़िक नियमों का पालन नहीं किया जाता है।इसलिए, मेरा मानना है कि हर किसी कोट्रैफ़िक नियमों को समझना चाहिए कि यह हमारी सुरक्षा के लिए हैं और न्यायसंगत हैं | एक गलती और आपका परिवार तुम्हें खो देंगे। निष्कर्ष में, “तेज़ और कठोर ड्राइव, यह आपकी आखिरी यात्रा होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here