



उमरगांव तालुका के संजान गांव में हर साल की तरह इस साल भी दशहरा का पर्व काफी दुमधाम से मनाया गया,
दशहरा या विजयादशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ही भगवान श्रीराम ने लंका पति रावण का वध किया था और माता सीता को मुक्त करवाया था,इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके अधर्म पर धर्म की स्थापना की थी, इस दिन मां दुर्गा ने भी महिषासुर राक्षस का वध किया था,इस दिन शस्त्र पूजा,दुर्गा पूजा,राम पूजा और भारत देश की जनता काफी उत्साह से हर प्रकार की पूजा करते आई हे,आज उमरगांव तालुका के संजान गांव में भी विजयदशमी की खूबसूरत झलक देखने को मिली,जय अंबे नवयुवक मंडल और जय अंबे महिला मंडल द्वारा संजान गांव में विजयदशमी की शोभायात्रा निकाली गई,प्रोग्राम के दौरान नन्हे बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम किए गए और इन बच्चों को उपस्थित महानुभावों द्वारा रोकडा इनाम भी दिया गया।
उपस्थित महानुभावों में सरीगांव के अग्रणी राकेश राय,उमरगांव तालुका सरपंच संघ के प्रमुख नरेंद्रभाई नायक,उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख नरेशभाई बंथिया,केविन संजाना,संजान ग्राम पंचायत के सरपंच गुलाब भाई धोड़ी,उपसरपंच कनुभाई सोनपाल, प्रदीपभाई गबुचंदानी,पिंकूभाई यादव, प्रकाशभाई जायसवाल,घनश्याम पटेल,सुनील तिवारी (महाराज),अक्षय टंडेल,उमरगांव नगरपालिका के प्रमुख मनीषभाई राय,मोहनभाई सलाट, उमरगांव तालुका के विधायक रमनभाई पाटकर वलसाड जिला और उमरगांव तालुका भाजपा के होदेदार,वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.करणराज वाघेला, डीवाईएसपी बी.एन.दवे के साथ उमरगांव तालुका के पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी.चौधरी के साथ उमरगांव पुलिस की टीम शांति पूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए उपस्थित रही थी।
कार्यक्रम के दौरान उमरगांव तालुका के विधायक रमनभाई पाटकर धार्मिक त्यौहार पर भी जमकर भाजपा की तारीफ करते हुए नजर आए,साथ ही उन्होंने धार्मिक त्यौहार को राजनीति की तरफ झुकाव दिया और भाजपा की सरकार आने से पहले विकास न होने को लेकर भी कई आक्षेप लगाए एवं भाजपा के आने के बाद विकास भी जमकर हुआ ऐसा बताया.
उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख नरेशभाई बंथिया और सरीगांव के अग्रणी राकेश राय ने विजयादशमी पर्व को लेकर कई सारी अच्छी बातें बताई,साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री डॉ.करणराज वाघेला ने भी विजयादशमी के पर्व पर कुछ बाते साझा की तथा विजयादशमी क्यों मनाया जाता है इसकी महत्वता बताई,गुजरात राज्य के वित्त एवं पेट्रोकेमिकल्स मंत्री कनुभाई देसाई की भी इस कार्यक्रम में खास उपस्थिति रही थी,
विजयादशमी के इस पर्व पर स्व.रतन टाटा जी को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
संजान गांव में विजयादशमी का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है,और इस प्रोग्राम में संजान गांव के लोगों के साथ आजू-बाजू गांव के कई लोग रावण दहन का प्रोग्राम देखने आते हैं! संजान गांव के “जय अंबे नवयुवक मंडल” और “महिला मंडल” द्वारा रावण दहन के प्रोग्राम को लेकर काफी मेहनत नजर आती है,स्टेज पर उपस्थित सभी महानुभावों ने मंडल की तारीफ की,रावण का दहन कर प्रोग्राम का समापन किया गया,मंडल के आयोजको और उनकी टीम की मेहनत और उमरगांव पुलिस टीम के साथ यह प्रोग्राम सफल रहा.




