उमरगांव तालुका में नवरात्रि दरमियांन दारू पीने वाले एवं टपोरियों पर उमरगांव पुलिस ने की लाल आंख,नवरात्रि तक उमरगांव पुलिस की ऐसे लोगों पर रहेगी बाज नजर….

0
336

पिछले कई दिनों से उमरगांव तालुका के हालात सही नहीं चल रहे हैं इसी मुद्दे पर नजर रखते हुए वलसाड जिला के एसपी डॉ.करणराज वाघेला के मार्गदर्शन में नवरात्रि के नो दिन रात में 12:00 से लेकर 2:00 बजे तक उमरगांव पुलिस दारू पीकर निकलने वाले तथा लुक्खे एवं टपोरीयो पर बाज की तरह नजर जमाए रखेगी,क्योंकि कुछ लोग नवरात्रि का फायदा उठाकर रात में लड़कियों की छेड़खानी करते हैं और कुछ तो दारू पीकर नवरात्रि में गरबा खेलने जाते हैं।
इन सभी मुद्दों पर विचार करते हुए उमरगांव पुलिस नवरात्रि के 9 दिन यूं ही एक्शन मोड में नजर आएगी, उमरगांव पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी चौधरी के कड़क अनुशासन के कारण अब टपोरियों की खैर नहीं, उमरगांव पुलिस स्टाफ के समीर भाई पटेल ने नवरात्रि के पहले ही दिन दारू पीकर निकलने वाले तथा टपोरियों की खबर ले डाली,नवरात्रि के 9 दिन इसी तरह शांतिमय माहौल बरकरार रखने के लिए अब से रोज उमरगांव पुलिस 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक्शन मोड में नजर आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here