Home गुजरात उमरगांव जीआईडीसी की दो कंपनियां आग की चपेट में,भरत रेसिंस कंपनी के...

उमरगांव जीआईडीसी की दो कंपनियां आग की चपेट में,भरत रेसिंस कंपनी के साथ राजीव गारमेंट भी जलकर हुई राख….

0
221

तपोवन, संजान: आज सुबह उमरगांव जीआईडीसी स्थित भारत रेसिंस कंपनी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गयी कि पडोश की कंपनी राजीव गारमेंट को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया,सूत्रों के अनुसार पता चला है कि भारत रेसिंस नामक कंपनी जिसमे आग लगी है वह केमिकल बनाती है,उमरगांव जीआईडीसी में अगर केमिकल की परमिशन नही है तो यह कंपनी किसकी छत्रोछाया में बिंदास केमिकल का कारोबार कर रही थी?
इतनी बड़ी घटना होने के बाद लोगो को पता चला कि भारत रेसिंस कंपनी केमिकल का कारोबार करती है तो फिर जीपीसीबी के अधिकारी को क्या इसके बारे में जानकारी नही थी?
या फिर जानबूझकर अनजान बनने का नाटक कर रहे थे?
अब सवाल तो उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पर भी खड़ा होता है,बार-बार ऐसे आग लगने के हादसे होते रहेंगे तो क्या यूआईए के प्रेसिडेंट तथा मेंबर्स गहरी नींद में यूँही सोते रहेंगे?
यूआईए की टीम एक तरफ जीआईडीसी का विकास करने की बात करती है तो फिर ऐसे हादसों के वक़्त मौन धारण करना क्या इनको शोभा देता है?
अब देखते है जीपीसीबी के अधिकारी अश्विनीकुमार त्रिवेदी इसकी जांच किस लेवल पर करते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!