स्वर्गीय शिलाबेन हरेन्द्रसिंह सोलंकी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर हरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं उनके पुत्र शिवशक्ति इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर धवलसिंह सोलंकी द्वारा वलसाड़ जिला के नवेरा पंचायत में स्थित प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों को तिथि भोजन कराया

0
182

स्वर्गीय शिलाबेन हरेन्द्रसिंह सोलंकी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर वलसाड़ जिला के नवेरा पंचायत में स्थित प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों को तिथि भोजन कराया गया। यह आयोजन स्वर्गीय शिलाबेन सोलंकी के याद में उनके पति हरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं उनके पुत्र शिवशक्ति इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर धवलसिंह सोलंकी द्वारा रखा गया था,,आपको बता दें कि स्वर्गीय शिलाबेन सोलंकी का जन्म इसी नवेरा गांव में हुवा था और उन्होंने इसी स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की थी,, वर्षो पुराने इस स्कूल में विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी है,,जिसमे विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबंधन की सबसे बड़ी परेशानी पीने के शुद्ध पानी का था जिसको ध्यान में रखते हुवे हरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं शिवशक्ति इंडस्ट्रीज द्वारा पेय जल की मशीन स्कूल परिषर में लगाया गया, और सभी स्कूली बच्चों को वॉटर बॉटल दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके बाद स्व शिलाबेन सोलंकी को याद करते हुवे सभी ने मौन रहकर उनको श्रद्धांजलि दी। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत गीत से अभिवादन किया जिसके पश्चात सभी ने तिथि भोजन का लाभ लिया। आज के इस कार्यक्रम में स्कूल में उपस्थित गणमान्य नागरिक,चुने गये जनप्रतिनिधि, स्कूल के स्टाफ,तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। नवेरा पंचायत के सरपंच श्रीमती वर्षाबेन विजयसिंह ठाकोर ने शिवशक्ति इंडस्ट्रीज के तरफ से किये गए इस सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही साथ उन्होंने लोगों से इस स्कूल के बच्चों के शिक्षा में सहायक बनने के लिए अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here