संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में एवं समाज कल्याण विभाग सचिव के निर्देशन में तथा समाज कल्याण विभाग, निदेशक श्री मनोज कुमार पाण्डे के नेतृत्व में समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दपाडा, दादरा एवं नगर हवेली में प्रशासन और सरकार की तरफ से बालगृह चलाया जाता है। जिसमे प्रदेश के अनाथ बच्चे, एकल माता- पिता वाले 7 से 18 साल उम्र के बच्चों को देखभाल, संरक्षण एवंम बुनियादी सेवाए प्रदान की जाती है ! जैसे कि हर बच्चे को कपडा, भोजन, आश्रय, परामर्श, आरोग्य चिकित्सा और अच्छी शिक्षा के साथ खेल कूद संबंधित अन्य सुविधाए बाल न्याय अधिनियम 2015 के तहत दी जाती है।
अभी हाल में इस बालगृह में 9 बच्चे लाभ लेकर स्कूल में पढाई करके शिक्षा प्राप्त कर रहे है । जिसमें बालगृह में आश्रित एक बच्चे ने अपना हुनर लगाकर कड़ी मेहनत से जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करके कक्षा 6 में अपना स्थान हासिल करने में कामयाबी मिली है ।।
जवाहर नवोदय विद्यालय में पढने वाले सभी बच्चो को मुफ्त शिक्षा प्रणाली, उचस्तरीय शिक्षा, आत्म निर्भर बनना, साफ़ सुथरा वातावरण मिलना, या पारिवारिक माहोल जैसी अन्य उत्तम सुविधा मुहवया कराई जाती है साथ में नवोदय विद्यालय का संबंध इसमें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से है। और यह भारत के प्रत्येक नवोदय विद्यालय से है। शेक्षणिक आवासीय संस्थान मुक्त भोजन एवं आवास,कपडा, पाठय- पुस्तक लेखन सामग्री बच्चो को समर वेकेशन में घर आने जाने के लिए रेल और बस किराए पर होने वाले व्यय के वहन करने की व्यवस्था प्रदान की जाती है।
यह हमारे प्रदेश के लिए बड़ी गर्व की बात है ! इस कामयाबी से बालगृह में रहनेवाले अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी तथा देश की प्रगति के लिए सक्षम भावी पीढ़ी का निर्माण संभव हो सकेगा



