सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के सरपंच बलदेव सुरति एवं सदस्य अमित पटेल हुए सस्पेंड,3.50 करोड़ के कोभांड में हुई थी फरियाद,गांव के लोगो ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की….

0
177

तपोवन,संजान:सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के सरपंच बलदेव सुरति एवं सदस्य अमित पटेल को उनके ओहहदे से सस्पेंड कर दिया गया है,उमरगांव तालुका में सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अमित मणिलाल पटेल,सरपंच बलदेव सुरति तथा तलाटी सुधीर पटेल के ऊपर तालुका विकास अधिकारी ने उमरगांव पुलिस स्टेशन में की थी फरियाद.
अब बात करते है विस्तार से तो सोलसुम्बा गांव के पूर्व सरपंच तथा ग्राम पंचायत के सदस्य अमित पटेल,सरपंच बलदेव सुरति तथा तलाटी सुधीर पटेल द्वारा मिलकर किये गए कोभांड रुपये 3.50 करोड़ का कोभांड की चर्चा काफी दिनों से चल रह थी
पूर्व सरपंच अमित पटेल ने तलाटी सुधीर पटेल तथा सरपंच बलदेव सुरति के साथ मिलकर सोलसुम्बा गॉव की हद्द में आई हुई सरकारी जमीन में 81 गैर-कानूनी दुकाने हंगामी तौर पर बनाई थी,यह दुकानों की नीलामी कर के अमित पटेल ने 3.50 करोड़ जितने के आसपास का घोटाला किया है.
इसी संदर्भ में नायब जिला विकास अधिकारी द्वारा उमरगांव तालुका विकास अधिकारी को जांच सुप्रत की गई थी,तालुका विकास अधिकारी द्वारा जिला संकलन फरियाद समिति 13-4-2023 से लेकर 12-5-2023 तक के रजु किये गए अहेवाल को ध्यान में रखकर सर्वे नंबर-260,263 (नया सर्वे नंबर-706,2396) जमीन की खराई किये बिना किसी भी अन्य प्रकार की परमिशन के बिना पंचायत के सरकारी मकानो को तोड़कर नए मकान का निर्माण किया गया और मकानों की नीलामी करके वसूली गइ रकम ग्राम पंचायत के एकाउंट में जमा की गई,तथा उसका खर्च किसी को भी जानकारी दिए बिना किया गया.
इस कोभांड को ध्यान में रखकर पूर्व सरपंच,तत्कालीन उप सरपंच, वर्तमान सदस्य अमित पटेल,बलदेव सुरति,सुधीर पटेल,किशोर मकवाणा तमाम को तमाम को नोटिस दी गई.
दिनांक-19-06-2023 को 12 बजे के आसपास इस मुद्दे को लेकर सुनवाई रखी गयी थी,इस सभा मे मुद्दत की मांग करने के बाद 23-06-2023 को 3 बजे सभा का आयोजन किया गया,लेकिन कोभांड को कबतक छुपेगा अंत मे तालुका विकास अधिकारी ने उनपर 3.50 करोड़ के कोभांड में फरियाद की.
पूर्व सरपंच अमित पटेल कुछ महीनों पहले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ एसीबी के हाथो पकड़े गए थे,कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई.
सरपंच बलदेव सुरति भी इस घोटाले के बराबर के हिस्सेदार है और तलाटी सुधीर पटेल ने तो अमित पटेल के साथ मिलकर आवक-जावक की बुक खरीदी की थी और तालुका पंचायत में एंट्री किये बिना पहोंच बुक का उपयोग करते हुए पैसे की वसूली की और एक बैंक खाते में जमा करवाया.इन्होंने एक निजी बैंक में “सोलसुम्बा ग्राम पंचायत बजार” नामक खाता खुलवाया जिसका खाता नंबर-50100241498601 है जिसका संचालन खुद अमित पटेल करते थे,पूर्व सरपंच अमित पटेल,सरपंच बलदेव सुरति तथा तलाटी सुधीर पटेल के उपर उमरगांव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 406,409,420,465,467,468,471,114 गुनाह दर्ज किया गया था.जिसका FIR नंबर-11200045231094 जो दिनांक-23-07-2023 को दर्ज की गई थी.
बलदेव सुरति ने आगोतरा जमानत के लिए नामदार कोर्ट में मांग की थी पर नामदार कोर्ट द्वारा 28-07-2023 के आदेश से नामंजूर किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here