
तपोवन, संजान: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा आनेवाली 18 और 19 अगस्त को 6 राज्यों के ज़िला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन संघप्रदेश दमण में आयोजित होने जा रहा है।
इस उपलब्ध में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी जी दमण के एक दिवसीय प्रवास पर पधारे थे।श्री कैलाश जी इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक भी है एवं उनके साथ दिल्ली के पूर्व विधायक और इस कार्यक्रम संबंधित आयोजन के
सह संयोजक श्री अनिल शर्मा जी उपस्थित रहे।।
आज के दोरे के दोरान राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी और प्रदेश भाजपा की टिम के साथ कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया एवं इसके अनुरूप सूचना और जानकारी दी।।
यह राष्ट्रीय कार्यक्रम दमण में आनेवाली 18 और 19 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी.नड़ा जी की विशेष उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 18 अगस्त को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा वर्चुअली किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छतीशगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा नगर हवेली दमन-दिव की ज़िला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजय वर्गी जी का वापी रेल्वे स्टेशन पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत सत्कार किया गया।इस अवसर पर दमण नगरपालिका के मेयर श्री असपि दमनीया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,प्रदेश मंत्री श्री जिग्नेश पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के पश्चात प्रदेश कार्यालय नानी दमण पर एक बैठक आयोजित हुई जिसमे इस कार्यक्रम संबंधित विस्तृत चर्चा विचारणा की गई।इस बैठक में श्री विवेक दाढ़कर जी,श्री नटुभाई पटेल,श्री राकेश सिंह चौहान, ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल, श्रीमती सिम्पल बेन काटला,श्रीमती सोनल बेन पटेल, वग़ैरह उपस्थित रहे।।




