स्वर्गीय कमलाशंकर राय की 20वीं पुण्यतिथि के  उपलक्ष्य पर युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा रक्तदान शिविर मे जबरदस्त उत्साह के साथ से 831लोगों ने रक्तदान किया 

0
184

उमरगाम तालुकान्तर्गत सरीगाम में स्वर्गीय कमलाशंकर राय की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर युवाशक्ति चेरीटेबल ट्रस्ट सरीगाम द्वारा एंव संगठन चेयरमेन राकेश राय स्वयं अपने परिजनों व मित्रों के मार्गदर्शन में सरीगाम  के प्रांगण मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर में विभिन्न क्षेत्रसे आये हुये युवा-युवतियों मे से एंव नर -नारियों मे से 831 लोगों ने जबरदस्त उत्साह के साथ रक्तदान किया गया। इस तरह से स्वर्गीय कमलाशंकर राय की 20वीं पुण्यतिथि सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस विशाल रक्तदान शिविर का उद्धघाटन वापी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख सतीशभाई पटेल,शिक्षा विभाग संस्थान से मिलन देसाई और सरीगाम इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख कमलेशभाई भट्ट,भूतपूर्व प्रमुख शिरीषभाई देसाई एवं राकेश राय के स्वजनों,मित्रों और धार्मिक संगठन के माहानुभावों के करकमलों द्वारा एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय कमलाशंकर राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा स्वर्गीय कमलाशंकर राय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज के हित में किये गये कार्यों का उल्लेख किया गया एवं 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। महादान की इस कार्यक्रम में शिविर संचालन एंव संयोजक द्वारा एवं आयोजक कमेटी के विभिन्न महानुभावों ने कार्यक्रम के शुरुआत में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उपहार गिप्ट के साथ मे भागवत गीता प्रदान करते हुये यह कहा कि रक्तदान का संबंध किसी जाति और धर्म से नहीं है।बल्कि एक मानव का दूसरे मानव के लिए अमूल्य जीवन का उपहार है। रक्तदाता को यह तक पता नहीं होता कि उसका रक्त किस व्यक्ति को लगेगा,यही सच्ची सेवा है।  इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने यह कहा कि युवाशक्ति चेरीटेबल ट्रस्ट एवं राकेश राय के अपने परिजनों ने सरीगाम स्थित एवं इसके आसपास के क्षेत्र में समय-समय पर समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर इस प्रकार के बहुत ही अच्छी और अति प्रशंसनीय सेवाभाव काम करते आ रहा है और यह भी कहा की इस शिविर में रक्तदान के प्रति इन युवा- युवतियों का उत्साह एवं जागरूकता हम सबके लिए प्रेरणादायी है-यही तो स्वर्गीय कमलाशंकर राय जी को सच्ची श्रृद्धांजलि है । उन्होंने यह भी कहा कि आज का यह रक्तदान शिविर जिनकी स्मृति में लगाया गया।उनकी सोच हमेशा समाज सेवा के लिए संकल्पित थी। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यहाँ रक्तदाताओं की रक्तदान के लिए जुटी भीड़ दर्शा रही है।  स्वर्गीय कमलाशंकर राय जी विभिन्न संघ-संगठनों के एवं सरीगाम ग्राम पंचायत एवं आजूबाजू के पंचायत में मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाजसेवी व भामाशाह के रूप में उनकी प्रसिद्धि का आंकलन इस विशाल रक्तदान कार्यक्रम में युवा-युवतियों द्वारा किये गये उत्साहपूर्वक रिकॉर्ड रक्तदान से किया जा सकता है।तत्पश्चात आयोजक समिति के एवं कार्यक्रम संचालन समिति के चेयरमेन राकेश राय जी ने यह कहा कि हमारे परीवार एवं हमारे संगठन निरंतर समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों में लगी रहती है। उसमें से रक्तदान शिविर हमारा सबसे अहम कार्य है जिसका समय-समय पर आयोजन किया जाता है।हमारे देश में दान करने की प्रथा है,धन व अन्‍न दान से भी अधिकतम महान रक्‍तदान है क्‍योंकि यह जीवनदान करता है।उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पिता के सपने साकार करने के लिए भविष्य में और भी समाज हित में कार्य करेंगे और इसकी योजना बनाएँगे।उन्होंने यह भी बताया कि युवाशक्ति चेरीटेबल ट्रस्ट सरीगाम समाजसेवी संगठन का शुभारम्भ सन 2017-2018 को किया गया था। जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना काल मे एंव 7 वर्ष के अंतराल में हजारों से अधिक जरूरतमंद लोगों की खाद्य सामाग्री,दवाई पानी,बरसातके समय में तालपत्री एवं रेनकोट वितरण और गरीब-दुःखियों को एवं स्कूल के बच्चों को कॉपी कलम एवं झोला वितरण और अपंग को ट्राई साइकिल वितरण किया और कभी कभार जरुरतमंदों को एवं अनाथ एवं असहाय एवं परदेशी लोगोंको भी और रेल पे सवार हुये रेलयात्रियों को भी यथाशक्ति सहयोग सेवा प्रदान करते आ रहा है और तो और सरीगाम की नहीं इससे सटे हुये इलाकों में आवाजाही के लिये रोड-सडक,रेलवे ओवर ब्रिज एवं गरनाला रोड, बिजली-पानी,गटर-नाला और साफ सफाई में भी सरकार से मिलकर एवं अपने संगठन से जितना हो सके उतना काम और कोई भी समस्या संबधित इस समस्या के निवाकरण के लिये विभिन्न पदाधिकारियों के बीच में हर समय समय पर रखते आ रहा है। इस अवसर पर धार्मिक संगठन से पधारे हुये अतिथि सुमित प्रतापसिंह राणा जी ने यह कहा कि पुण्यतिथि या जन्मदिवस पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा व प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।जो कि यह सराहनीय कार्य है।इसके लिये मैं इस संस्था को एवं राकेश राय के पूरे परिजनों व मित्रों को धन्यवाद देता हूँ। रक्तदान शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर युवाशक्ति चेरीटेवल सरीगाम द्वारा एंव समाजसेवी राकेश राय एवं उनके परिजनों ने वलसाड रक्तदान केंद्र के एंव लायंस क्लब के उपस्थित सभी ब्लड बैंक के सभी कर्मचारियों को और महादान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजकों ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।  

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनट स्थित श्री अखंडानंद आश्रम के पूज्य संत श्री अखंडानंदजी सरस्वती महाराज, श्री जयानंद सरस्वती महाराज, श्री कृष्ण बापू, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. राजेश श्रीवास्तव,समाज सेवी श्री मिलन भाई देसाई , वीआईए अध्यक्ष श्री सतीशभाई पटेल, पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेशभाई पटेल, एसआईए अध्यक्ष श्री कमलेशभाई भट्ट,जी.पं दंडक श्री दीपकभाई मिस्त्री, निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री मुकेशभाई पटेल, सदस्य श्री भरतभाई जादव, जी.पं. वलसाड के पूर्व अध्यक्ष श्री मणिभाई पटेल,लायंस ब्लड बैंक वीएपीआई के श्री केतनभाई जोशी, वरिष्ठ उद्योगपति श्री शिरीषभाई देसाई,जे.के.राय, कौशिकभाई पटेल, किशोरभाई गजेरा,आर.के.सिंह, चंद्राजी, मोबिनभाई शेख,श्री प्रमोद राजपूतजी, श्री शिवप्रकाश सिंहजी, श्री अशोक सिंहजी, जयंतीभाई दामा, स्वप्निल पाटिल, कल्पेश भगत, कोरोमंडल सरीगाम के नरेशभाई, शैलेश दुबे, एशियन पेंट्स के हर्षदभाई, प्रवीणभाई पटेल, राघवनभाई, एसटी संघ वलसाड के श्री धनसुखभाई पटेल, श्रीनिरंकारी मिशन मंडा शाखा के मुखीजी श्री रमनभाई रयात, करणी सेना भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुमित प्रतापसिंह राणाजी, श्री राम सेना के अंकित ठाकुर, पत्रकार, ट्रस्ट के सदस्य, सरपंच श्री कलगाम रोहित हलपति, उपसरपंच श्री रसिक पटेल, नेता धर्मेश मेहता, सरीगाम सरपंच श्री सहदेवभाई वाघाट, उपसरपंच श्री संजय बड़गा, सरीगाम पंचायत के सदस्य, बिलिया सरपंच श्री भरतभाई वारली, नेता नितिन पटेल, विहिप के जिला अध्यक्ष श्री पीयूष भाई शाह, नेता सरीगाम जामू चाचा, अशरफ सर, कमलेश भाई राठौड़, दिनेश भाई राठौड़, हितुल पटेल, जयेश नायक, राशि ग्रुप के राजेश राठौड़, शेखर अरेकर, सुनील अरेकर, छबील कोली, विनोद ठाकुर, जगदीश भंडारी,जैन संघ फंसा के युवा मित्र,एड.मितेश पटेल, नरेश वळवी, फुलजीभाई पटेल, भगवानभाई भरवाड, दोलत पटेल, सुरेश हलपति, महेश अहीर, हर्षद छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में महिला नेता व नेत्री उपस्थित थे।  श्री कमला शंकर रायजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को स्मृति भेंट एवं अधिक श्रवण मास होई भागवत गीता पुस्तक देकर धन्यवाद दिया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक भाई ठाकुर एवं श्री राजेश पंचाल द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन रसिक भाई पटेल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here