Home महाराष्ट्र शाहपुर में पुल निर्माण के वक्त गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15...

शाहपुर में पुल निर्माण के वक्त गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत, 3 घायल

0
283

ठाणे जिले के शाहपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.

शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है. पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गार्डर मशीन गिर गई.
जानकारी के मुताबिक, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया कि सोमवार देर रात पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया. कहा जाता है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है. गार्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए. शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 15 शव लाए जा चुके हैं. 3 से 4 लोग घायल हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!