तपोवन, संजान: संजान ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गुलाब धोड़ी को संजान गाँव वासियो ने बड़ी ही उम्मीदों के साथ अपना कीमती वोट देकर जीत दिलाई पर ऐसा लगता है कि सरपंच का कारभार गुलाबभाई धोड़ी के बदले उपसरपंच कीर्ति(कनु) सोनपाल संभाल रहे है,संजान ग्राम पंचायत की समस्या तथा मुद्दों का हल सरपंच गुलाब धोड़ी ख़ुद नही करते,बल्कि उपसरपंच को सौंप देते है.
अब बात करते है संजान गांव को टूरिस्ट प्लेस बनाने की तो संजान गाँव में उदवा रोड पर स्तिथ लारी,गल्ले वालो का अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले कई दिनों से डिमोलिसन की बातें चल रही है और इसकी नोटिस भी लारी,गल्ले वालो को दी गई है,इसी संदर्भ में संजान बाजार के लारी,गल्ले वालों ने इकट्टा होकर दिनांक 21-07-2023 को संजान ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गुलाबभाई धोड़ी को आवेदन पत्र दिया एवं कोई अन्य वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग की,तभी सरपंच ग़ुलाबभाई धोड़ी ने ताबड़तोड़ उपसरपंच कीर्ति(कनु) सोनपाल को फ़ोन लगाया और लारी,गल्ले वालो की समस्या के बारे में बताया और मामला संभालने को कहा,जैसे कि सरपंच गुलाबभाई खुद नही कीर्ति(कनु) सोनपाल है और उनको ग्राम पंचायत में आने का आमंत्रण दिया.
सरपंच गुलाब धोड़ी के फोन पर बात होने के कुछ ही मिनटों में उपसरपंच भी लारी,गल्ले वालो की समस्याओं पर बात करने को ग्राम पंचायत में पहोंचे,तथा आगे की बाजी संभाली,उपसरपंच कीर्ति(कनु) सोनपाल ने लारी,गल्ले वालों को साफ शब्दों इनकार करते हुए कहा कि में इस मुद्दे पर वह कुछ भी नही कर सकते,साथ ही उपसरपंच कीर्ति(कनु) सोनपाल ने सख्त शब्दो मे एक पत्रकार को वीडियो शूटिंग करने पर मना किया,आखिर एक पत्रकार को शूटिंग करने से रोकने के पीछे उपसरपंच का क्या तात्पर्य था?कही संजान गांव की जनता को गुमराह करने की कोई साज़िश तो नही?
तो क्या अब संजान गाँव की समस्या का हल सरपँच ग़ुलाबभाई धोड़ी खुद करेंगे या फिर उपसरपंच कीर्ति (कनुभाई) सोनपाल के हाथों में कमान सौंपकर खुद रबर स्टैम्प की भूमिका निभाएंगे?



