लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन

0
172

तपोवन, सिलवासा।संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली के लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फतेहसिंह चौहान, विशिष्ट  अतिथि ए.डी. निकम, सचिव ए. नारायणन, कोषाध्यक्ष विश्वेश दवे, संयुक्त कोषाध्यक्ष हीरा भाई पटेल, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या, निराली पारीख, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या, हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एण्ड रिसर्च कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत हेड बॉय के पद पर सूर्या विनोद कुमार को एवं हेड गर्ल के पद पर आमरीन परमार को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान ने हेड बॉय एवं हेड गर्ल को शपथ दिलवाई। जिस प्रकार से किसी देश को ठीक ढंग से संचालित करने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती है, उसी तरीके से इस संस्था को ठीक ढंग से संचालित करने के लिए अनुशासन की आवश्यकता पड़ती है। तत्पश्चात हेड बॉय एवं हेड गर्ल को सौगंधनामे पर हस्ताक्षर करवाए गए। तत्पश्चात लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन ए.डी. निकम ने अपने प्रेरणात्मक शब्दों के द्वारा उनके उत्साह को बढ़ाया। इसके उपरांत फतेहसिंह चौहान ने विद्यार्थी परिषद के नियुक्त विद्यार्थियों को बधाई दी एवं कुशल नेतृत्व की महत्ता बताई। विद्यार्थियों को अपने कार्यभार को बखूबी निभाते भविष्य में कुशल नेता बनकर समाज एवं देश की समस्याओं का निवारण करेंगे ऐसी कामना की।

सभापति महोदय ने अपने वक्तव्य में कारगिल विजय दिवस की 24वीं सालगिरह पर वीर सैनिकों के बलिदान के बारे में बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के दिवंगत सिद्धांत भगत एवं उनके पिता की आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। विद्यालय में पढ़ रहे छात्र शंशाक भगत को उसके आगे की शिक्षा के लिए हर प्रकार की मदद  के लिए आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लोकमत की महत्ता बताते हुए अग्रिम वर्ष के अलंकरण समारोह के लिए इसका प्रावधान किया और विद्यार्थियों को पुनः शुभकामनाएं दी एवं कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here