सरकारी मिलकत को बाप का माल समझने वाले सोलसुम्बा के पूर्व सरपंच अमित मणिलाल पटेल पर फिर एक बार हुई फरियाद,तालुका विकास अधिकारी अक्षयसिंह राजपूत खुद बने इनके घोटाले के फरियादी….

0
171

तपोवन, संजान:उमरगांव तालुका में सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अमित मणिलाल पटेल,सरपंच बलदेव सुरति तथा तलाटी सुधीर पटेल के ऊपर तालुका विकास अधिकारी ने की उमरगांव पुलिस स्टेशन में फरियाद.
सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अमित पटेल काफी दिनों से लोक चर्चा में चल रहे थे क्योंकि हाल ही में वह जमानत पर बाहर आये है और फिर से उनके खिलाफ एक गुनाह उमरगांव पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है.
अब बात करते है विस्तार में तो सोलसुम्बा गांव के पूर्व सरपंच अमित पटेल सत्ता के नशे में इतने चूर हो चुके है कि वह काफी सालो से सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में खुदकी मनमानी करते आ रहे है,ग्राम पंचायत के सदस्य तथा तलाटी को अपनी उंगलियों पर नचाते है ऐसी लोक चर्चा भी काफी दिनों से चल रही है.
अमित मणिलाल पटेल ने सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में खुदके नियम बनाये हुए है वह सरकार के किसी नियम का पालन नही करते,नियम का पालन करना तो छोड़िए बल्कि सरकार के नियमो का उल्लंघन करने में माहिर है,अमित पटेल ने तलाटी सुधीर पटेल तथा सरपंच बलदेव सुरति के साथ मिलकर सोलसुम्बा गॉव की हद्द में आई हुई सरकारी जमीन में 81 गैर-कानूनी दुकाने हंगामी तौर पर बनाई थी,यह दुकानों की नीलामी कर के अमित पटेल ने 3.50 करोड़ जितने के आसपास का घोटाला किया है.पूर्व सरपंच अमित पटेल कुछ महीनों पहले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ एसीबी के हाथो पकड़े गए थे,कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई,जमानत मिलने के बाद भी अमित पटेल ने फिर ग्राम पंचायत में घोटाले का सिलसिला यूँही बरकरार रखा और अपनी मनमानी करते रहे,अमित पटेल फिलहाल ग्राम पंचायत के सदस्य है,रिश्वत लेने का केस उनपर दर्ज होने के बावजूद सोलसुम्बा ग्राम पंचायत से उनकी सदस्यता रद्द नही होने का कारण क्या है?क्या इसका जवाब सरपंच बलदेव सुरति देंगे?या फिर यूं समझ लिया जाय कि सरपंच बलदेव सुरति भी इस घोटाले के बराबर के हिस्सेदार है,बात करते है तलाटी सुधीर पटेल की तो अमित पटेल के साथ मिलकर उन्होंने आवक-जावक की बुक खरीदी की और तालुका पंचायत में एंट्री किये बिना पहोंच बुक का उपयोग करते हुए पैसे की वसूली की और एक बैंक खाते में जमा करवाया.इन्होंने एक निजी बैंक में “सोलसुम्बा ग्राम पंचायत बजार” नामक खाता खुलवाया जिसका खाता नंबर-50100241498601 है जिसका संचालन खुद अमित पटेल करते है,पूर्व सरपंच अमित पटेल,सरपंच बलदेव सुरति तथा तलाटी सुधीर पटेल के उपर उमरगांव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 406,409,420,465,467,468,471,114 गुनाह दर्ज कर लिया गया है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here