सिलवासा के चार रस्ता पर स्थित नटराज होटल के कमरे से मिले संदिग्ध हालत में दो शव,युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला तथा युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला….

0
224

27 जून 2023 को सिलवासा के होटल नटराज से युवक-युवती का शव सिलवासा पुलिस द्वारा बरामद किया गया,मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को 4:30 मिनिट पर सिलवासा चार रस्ता पर स्थित होटल नटराज द्वारा सिलवासा पुलिस को सूचना दी गई की होटल का एक कमरा काफी देर से बंद है और काफी समय से कमरे के अंदर युवक-युवती मौजूद है पर दरवाज़ा नही खोल रहे एवं काफी देर से बाहर भी नही आए ऐसी आशंका बताई,सूचना मिलते ही एसपी आर.पी.मीणा तथा एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ नटराज होटल पहोंची,सिलवासा पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आई और तत्कालीन नटराज होटल के कमरे का दरवाजा खोलने की प्रक्रिया शुरू की,काफी मशक्कत करने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया,कमरे का दरवाजा खुलते ही वहाँ मौजूद सभी के होश उड़ गए,कमरे के अंदर पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था और वही बेड पर युवती का शव भी पडा हुआ था,होटल के कमरे से अभीतक कोई सुसाइड नोट बरामद नही होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
नवीन रोहित द्वारा बताया गया कि होटल में उपलब्ध कराए गए पहचान पत्र से युवक की पहचान राजस्थान निवासी के तौर पर हुई है तथा युवती की विषय मे जानकारी जुटाई जा रही है,घटना स्थल पर एसपी एवं एसडीपीओ सहित सिलवासा थाना प्रभारी अनिल टिके,क्राइम ब्रान्च प्रभाती हरीश राठौर,पिपरिया आउट पोस्ट प्रभारी सोनू दुबे,दादरा आउट पोस्ट प्रभारी शशि कुमार सिंह देर रात्रि तक मौजूद रहे,पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लिया तथा विनोबा भावे सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने को शव को भेज दिया गया,पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत किस वजह से हुई है उसकी जांच की जा रही है,सिलवासा पुलिस इस संधिग्द हालत में मीले शव की जांच पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here