Home गुजरात उमरगांव तालुका के तहसीलदार अमित जडफिया को एसीबी ने 5 लाख रुपये...

उमरगांव तालुका के तहसीलदार अमित जडफिया को एसीबी ने 5 लाख रुपये के साथ धर दबोचा,रिश्वत के तौर पर मांगे थे रुपये,आखिर कब तक चलेगा ये रिश्वत का सिलसिला?

0
290

तपोवन, संजान: उमरगांव तालुका की तहसील ऑफिस में दिनांक 23-05-2023 की शाम को तहसीलदार को एसीबी ने रंगेहाथ 5 लाख रिश्वत के साथ धर दबोचा,तहसीलदार के पकड़े जाने से पूरे वलसाड़ जिले में हड़कंप मच गया.
इस काम के फरियादी ने उमरगांव तालुका की एक जमीन की वारसदारी करने को मामलतदार अर्जी दी थी,इसी जमीन में थर्ड पार्टी का भी दावा चल रहा था,इस कारणवश इस जमीन की वारसदारी के चलते दोनों पार्टीयो में तकरार चल रही थी,इसी का फायदा उठाकर तहसीलदार अमित जनकभाई जडफिया ने फरियादी को उसके हक़्क़ में फैसला सुनाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की,लेकिन फरियादी को रिश्वत के तौर पर 5 लाख रुपये नही देने थे,जिस कारण फरियादी ने एसीबी के अधिकारियों का संपर्क किया और पूरी जानकारी दी,इस जागृत नागरिक के कारण एक रिश्वतखोर अफसर पकड़ा गया.
इस सफल ट्रैप के अधिकारी आर.के.सोलंकी,पुलिस इंस्पेक्टर सूरत ग्राम्य एसीबी तथा सूरत ग्राम्य एसीबी स्टाफ सहित सुपर विज़न अधिकारी आर.आर.चौधरी एसीबी सूरत एकम सूरत के अधिकारियों ने कड़ी महेनत की और आखिरकार दोषी को धर दबोचा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!