भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दमन ज़िला के पदाधिकारीओ की बैठक का आयोजन ड्यूंस रेसीडंसी-दुनेठा के क्लब हाउस में आयोजित हुई

0
203

तपोवन, संजान:प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की प्रेरक उपस्थिति में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनीया द्वारा की गई।
अन्य उपस्थितो में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,दमन ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल, दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल,दुनेठा मंडल अध्यक्ष श्री कल्पेश पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।।
आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम ९ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में ३० मई से ३० जून तक विविध कार्यक्रम किए जाएँगे उस संबंधित चर्चा विचारणा की गई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में दमन ज़िला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल और उपाध्यक्ष श्री विकास बाबू पटेल का शोल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आज की बैठक को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने संबोधित करते हुए आनेवाले कार्यक्रमों संबंधित जानकारी साझा की एवं सभी कार्यकर्ताओ को मोदी सरकार के सफलतम ९ वर्ष के कार्यक्रमों को गाँव गाँव और बूथ तक लेकर जाने का आह्वान किया।३० मई से ३० जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थीओ से हमे घर घर जाकर संपर्क करना है एवं उनके साथ अनुभव साझा करना है।सरकार की ९वर्ष की उपलब्धिओ को जन जन तक पहुँचाने का काम हम सभी कार्यकर्ताओ ने करना है।।
इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त श्री महेश अगरिया द्वारा कार्यक्रम संबंधित विस्तृत माहिती उपस्थितों को दी गई।
प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आनेवाले कार्यक्रम संबंधित दिशा निर्देश दिये गए।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here