भिलाड के दहेली में स्थित श्रीजी अस्पताल में हुआ सीटी स्कैन के मशीन का उदघाटन,अब मरीजो को सीटी स्कैन के लिए नही करना पड़ेगा लंबी दूरी का सफर….

0
176

तपोवन, संजान:उमरगांव तालुका के दहेली गाँव मे स्थित श्रीजी अस्पताल में आज सिटी स्कैन के मशीन का उदघाटन किया गया,उमरगांव तालुका ग्रामीण क्षेत्र है और यहाँ पर श्रीजी अस्पताल के अलावा अबतक ऐसा कोई मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल नही है,जिसके कारण उमरगांव वासियो को इमरजेंसी ट्रीटमेंट करवाने के लिए वापी और वलसाड़ तक लंबा सफर तय करना पड़ता है,ऐसे में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से यहाँ के लोगो के लिए आशीर्वाद रूप साबित हो सकता है.
श्रीजी अस्पताल में यह सिटी स्कैन की मशीन जर्मन कंपनी से आयात की गई है और इसकी कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ के आसपास है.
इसके पहले भी श्रीजी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उदघाटन किया जा चुका है,अब ऐसे में उमरगांव तालुका के सरकारी अस्पतालों में मरीजो को सुविधाएं तो मिलती नही तो वापी-वलसाड़ जाने से अच्छा है कि तत्काल में श्रीजी अस्पताल में ट्रीटमेंट करवा सकते है.
डॉ.राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि सिटी स्कैन के लिए मरीजो को पहले वापी के अस्पतालो में रेफेर किया जाता था और कम से कम 3 से 4 घन्टे लग जाते है,इसलिए अब लोगो को ज्यादा मुसीबतों का सामना नही करना पड़ेगा और सारी सुविधाएं यही पर हम प्रदान कर सकेंगे.
अब उमरगांव तालुका जैसे ग्रामीण क्षेत्र में सारी सुविधाएं मिलना लोगो के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here