
तपोवन, संजान:सिलवासा 2 अप्रैल 2023 दादरा नगर हवेली में यू तो भारी संख्या में औद्योगिक इकाइयां बड़े पैमाने पर स्थित है लेकिन इन औद्योगिक इकाइयों के संचालक अधिकांशत मुंबई और सूरत सहित अन्य महानगरों से संबंध रखते हैं दादरा नगर हवेली के औद्योगिक संचालकों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत का अभिन्न अंग बनने के लिए नरौली के रहने वाले युवक धवलजीत हरेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री के मैक इन इण्डिया तथा आत्मनिर्भर भारत की अपील को सार्थक करने के लिए एक इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट डालने की योजना बनाई और अपने दृढ़ निश्चय तथा परिवार से मिले सहयोग के कारण उन्होंने 2 वर्ष तक सफलतापूर्वक इस प्लांट को चला कर प्रदेश के उन युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है जो बेरोजगार होने और कामना होने की दलील देकर परिवार तथा सरकार की नीतियों को कोसते रहते हैं अपने 2 वर्ष के सफलतापूर्वक औद्योगिक संचालन के अनुभव को साझा करते हुए धवल सोलंकी ने बताया कि वे इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट लगाने के पहले एक निजी कंपनी में बतौर सहायक कार्य किया करते थे कंपनी में काम के दौरान उन्होंने अनुभव किया कि अगर खुद का के काम को शुरू किया जाए तो और बेहतर होगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर योजना और मेक इन इंडिया योजना को समझा तथा इसके संबंध में अपनी मां शीला हरेंद्र सोलंकी तथा अपने पिता हरेंद्र सिंह सोलंकी से मशविरा करके रखोली में शिव शक्ति इंडस्ट्रीज नामक इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट स्थापित किया इस प्लांट को शुरू कराने में उनकी मां स्वर्गीय शीला हरेंद्र सोलंकी का बहुत बड़ा योगदान था और उन्हीं के प्रोत्साहन तथा सहयोग के कारण हो गए इस इंडस्ट्री को इतने सालों तक आसानी पूर्वक चला सके क्योंकि शीला हरेंद्र सोलंकी के पास एक बड़ी कंपनी के कार्यप्रणाली का अनुभव है और यही अनुभव उनको काम आया जिसके कारण वे अपने काम में सफल हो पाए धवल सोलंकी ने बताया कि युवाओं को अपने दृढ़ शक्ति और आत्मसम्मान के लिए तटस्थता के साथ किसी भी दिशा में किया गया प्रयास उन्हें अवश्य सफल बनाता है लेकिन इसकी शुरुआत की आवश्यकता होती है और सही एवं सार्थक तरीके से की गई शुरुआत थी सफलता के द्वार अवश्य खोल देती है


