सरीगॉव जीआईडीसी स्थित वेन पेट्रोकेम एंड फार्मा इंडिया प्रा.ली. कंपनी में लगी भयानक आग,ब्लास्ट के साथ हुआ बडा हादसा,3 मजदूरों की हुई मौत…

0
206

तपोवन, संजान :सरीगॉव जीआईडीसी स्थित वेन पेट्रोकेम एंड फार्मा इंडिया प्रा.ली. कंपनी में भयानक आग लगने से बहोत ही बड़ा हादसा हुआ है,आग लगने के बाद अचानक से ब्लास्ट होने के कारण कंपनी का आरसीसी स्लैब भी टूट पड़ा और मजदूर स्लैब के नीचे दबे रह गए.
ब्लास्ट इतना भयानक था कि जगह पर ही 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूरो की हालत बेहद कमजोर बताई जा रही है,कंपनी में फंसे हुए लोगो के परिजनों ने कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा कि अब तक कंपनी द्वारा मजदूरो को बचाने की कुछ खास कोशिश नही की गई है,
पिछले कुछ दिनो से जीआईडीसी की कंपनियों में आग लगना या ब्लास्ट होना बहोत मामूली होता नजर आरहा है,तो क्या जीआईडीसी का संचालन करने वाले अधिकारी गहरी नींद में सो रहे है.
कंपनी में ब्लास्ट तथा आग लगने का कारण अब तक पता नही चला है,इस ब्लास्ट के कारण हुई मौत का जिम्मेदार कौन होगा?जीपीसीबी के अधिकारी क्या इसका जवाब देंगे?
सरीगॉव जीआईडीसी में ऐसी बहोत सारी कंपनियां केमिकल्स एंड फार्मा की है तो इन सभी कंपनियों में क्या जीपीसीबी एवं जीआईडीसी के अधिकारी कंपनी का जायजा समयसर लेते है या नही यह भी चर्चा का विषय है.
यह प्रचंड ब्लास्ट बॉयलर, इंसीनेटर,ब्रोमिन्सन वेसल या फिर रिएक्टर फटने के कारण हुआ इसकी बरिकता से जांच की जानी चाहिए.
एसआईए के प्रमुख तथा सदस्य को भी इन सभी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता जा रहा है क्योंकि सिर्फ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एसआईए के प्रमुख तथा सदस्यों को नही चुना गया ऐसी लोगो मे चर्चा फैल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here