
तपोवन, संजान : आज सुबह संजान-भिलाड रोड पर वंकास गाँव मे एक 10 वर्षीय बच्ची की लाश मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया.
10 वर्षीय बच्ची बुधवार यानी कि कल से लापता थी,यह बच्ची जी.पं.प्राथमिक व माध्यमिक केन्द्रशाला आमगांव पाटिलपाड़ा में अभ्यास करती थी,यह बच्ची चौथी क्लास की छात्रा थी और हररोज की तरह सुबह 9:30 बजे के आसपास यह बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी उसी वक़्त उसी बच्ची के घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाले एक शख्स ने उस लड़की को अपनी बाइक पर बिठाया और गुजरात राज्य की हद्द में ले जाकर एकांत जगह पर उस लड़की के साथ बलात्कार किया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.
आरोपी का नाम रमेश दुबला है और 45 वर्ष उसकी उम्र है,आरोपी उसी डूँगारी गाँव का रहनेवाला है.
देर रात जब लड़की का कुछ पता नही चला तब लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की उसके बाद पुलिस अपनी तफ्तीश में जुट गई और SP बालासाहेब पाटिल के मार्गदर्शन में तलासरी पुलिस इंस्पेक्टर अजय वसावे अपनी पूरी टीम के साथ आरोपी की तलाश में निकल पड़े और सीसीटीवी की मदद से तकरीबन रात 2 बजे के आसपास आरोपी को धर-दबोचा और आगे की कारवाई शुरू की,तब जाकर आरोपी ने अपना गुनाह कबूला और लड़की की लाश के पास ले गया लड़की के गाँव से तकरीबन 6/7 किलोमीटर दूरी पर उसका बलात्कार किया और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया,सारी सच्चाई पुलिस के सामने बताई.
पुलिस द्वारा आरोपी के ऊपर पोक्सो दाखिल करते हुए 302,376 के तहत मुकदमा दर्ज करलिया गया है.





