
तपोवन, संजान :उमरगांव तालुका के सरीगॉव में हजारों लोगों को रोजगार देने वाली और हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सबसे आगे रहने वाली मैकलियोडस फार्मास्यूटिकल्स ने कंपनी के डिरेक्टर डॉ.राजेंद्र अग्रवाल जी के 64वें जन्मदिन पर आज रक्तदान शिबिर का आयोजन किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमन पाटकर, एसआइए अध्यक्ष कमलेश भट्ट, पूर्व एसआईए अध्यक्ष शिरीष देसाई, मैकलियोडस फार्मास्यूटिकल्स के सेफ्टी मैनेजर मोबिन शेख,एसआइए कमेटी के कौशिक पटेल, निर्मल दुधानी, रक्तदाता समेत कई व्यवसायी मौजूद रहे.दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
मोबीन शेख ने बताया कि 700 बोतल ब्लड कलेक्ट करने का लक्ष्य था,तकरीबन 525 के आसपास ब्लड कलेक्ट किया गया.
विधायक रमन भाई पाटकर ने कहा कि जल्द ही उमरगांव में भी ब्लड बैंक का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी चल रही है.




