पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा के खिलाफ दमण जिला पंचायत सदस्य रीना पटेल ने दी शिकायत

0
213
  • आज सुबह नानी दमण पुलिस थाने में शिकायत देकर पवन खेेडा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की

– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ कांग्रेस की टिप्पणी का जनता देगी जवाब: दमण जिला पंचायत सदस्य रीना पटेल

तपोवन, संजान : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से दमणवासियों में भी भारी आक्रोश है। दमण की जनता की ओर से जिला पंचायत सदस्य रीना पटेल ने आज सुबह कडैया स्थित नानी दमण पुलिस स्टेशन पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। रीना पटेल ने पुलिस को बताया कि पवन खेडा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पिताजी के लिए की गयी टिप्पणी से पूरा देश आहत है। देश के विभिन्न शहरों के साथ दमण में भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पवन खेडा के खिलाफ भारी आक्रोश है। मेरी मांग है कि पवन खेडा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये। रीना पटेल ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस की मोदी विरोधी मानसिकता यह देश कई बार देख चुका है। जब-जब कांग्रेस ने मोदी जी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है तब-तब देश की जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड जवाब दिया है। पवन खेडा की इस आपत्तिजनक टिप्पणी का भी देश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here