
तपोवन,संजान:दिनाँक 7 को स्व.श्री एन.आर.अग्रवालजी की पुण्यतिथि पर गायत्री शक्ति पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड एवं एन.आर.अग्रवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सरीगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जी.आई.डी.सी सरीगॉव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान शिविर का आयोजन काफी उत्साह के साथ किया गया,इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए एस.आई.ए की पूरी टीम का योगदान रहा।
इस रक्तदान शिविर में उमरगांव तालुका के विधायक रमणलाल पाटकर ने भी पहली बार अपनी उपस्थिति बताई,इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानो का बारी-बारी से स्वागत किया गया।
इस शिविरके कुल मिलाकर 421 यूनिट बोतले इकट्ठा की गई,इस कार्यक्रम में उमरगांव तालुका के विधायक रमणलाल पाटकर, भिलाड पुलिस चौकी के PSI एवं अन्य लोगो ने अपनी उपस्थिति बताई।
यह कार्यक्रम शिरीषभाई देसाई और हाल के SIA के प्रमुख कमलेशभाई भट्ट के आगेवानी है सम्पन्न हुवा।





