तलासरी के PSI धंगड़े दारू हेराफेरी केस में हुए फरार,तलासरी से बरोडा तक चल रहा था हेराफेरी का कारोबार….

0
187

तपोवन, संजान : दिनाँक 6/1/2023 को वलसाड एस.पी साहब के सूचना के आधार पर LCB के अफसरों ने भीलाड आरटीओ चैकपोस्ट से दारू भरी XUV कार को धर दबोचा….
वलसाड एस.पी साहब के सूचना के आधार पर रात के तकरीबन 2 से 2:15 बजे के आसपास वलसाड LCB के पीआई वी.बी.बारड़ के मार्गदर्शन में LCB के ASI राकेश तणपदा,ASI अल्लारखु अमीरभाई, कॉन्स्टेबल नीतिनभाई तथा कॉन्स्टेबल गिरधरभाई नरोली ओवर ब्रिज से पेट्रोलिंग करते हुए भिलाड RTO चैकपोस्ट पर पहोंचे,प्राप्त हुई सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के तलासरी से निकलकर सूरत की और रवाना हो रही एक सफेद कलर की XUV, GJ-06-KD-8208 नंबर की कार को रोका गया,कार को रोकने के बाद जब चेक किया गया तो सीट के पीछे से भारी मात्रा में दारू की बोतलें मिली,कार के अंदर से 2,77,200 रुपये के दारू पकड़े गए,गाड़ी के अंदर से व्हिस्की,वोडका,रम,बियर की कुल मिलाकर 36 बोतले तथा 552 टीन (325 लीटर) आरोपियों के पास से 10000 रुपये कीमत के मोबाइल एवं XUV कार कीमत 500000 ऐसे कुल मिलाकर 7,87,200 रुपिये का मुद्दामाल कब्जे में लिया गया।
कार चालक नलिन वरिया तथा उसका साथी क्लीनर नीरव उर्फ़े पिंटू देसाई को भी ताबड़तोड़ गिरफ्तार कर लिया गया,यह लोग गैरकानूनी तरीके के दारू की हेराफेरी कर रहे थे।
महारष्ट्र के तलासरी से बरोडा तक गैरकानूनी तरीके से हेराफेरी करने में कुल मिलाकर 5 लोग शामिल है और ताज्जुब की बात तो यह है कि तलासरी के पुलिस सब इंस्पेक्टर धंगड़े साहब खुद ही दारू का आर्डर व्हाट्सएप पर लिया करते थे,तलासरी ओवर ब्रिज के पास पेट्रोल पंप से PSI धंगड़े का आदमी जो अबतक फरार है वह गाड़ी को लेकर जाता और आर्डर के मुताबिक दारू की पेटियों को सीट के पीछे रखकर वापस कार ड्राइवर तथा कलीनर को सौंप देता था,उसके बाद यह लोग गैरकानूनी दारू बरोडा के अर्जुन नामक शख्स तक पहुचाते थे।
आरोपीयो के नाम
1.नलिन वरिया-उम्र 34 वर्ष/ड्राइवर बरोडा का रहवासी
2.नीरव उर्फ़े पिंटू देसाई-उम्र 35 वर्ष/कलीनर बरोडा का रहवासी
3.धंगड़े -तलासरी पुलिस के पुलिस सब-इंस्पेक्टर
4.PSI धंगड़े का आदमी-अबतक पहचान नही हुई,तलासरी का रहवासी
5.अर्जुन-दारू खरीददार बरोडा का रहवासी….इन पांचों आरोपियों में से 3 आरोपी अबतक फरार है अब देखना यह है कि यह तीनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब तक आते है।
इन सभी आरोपियों के ऊपर कलम 65A/65E/81/98(2)/116ख के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अब पुलिस अपनी आगे की कारवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here