

तपोवन, संजान : दिनाँक 7/1/2023 को 11:00 बजे अंजलि एजुकेशन ट्रस्ट,समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट और मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,उमरगांव पुलिस डिपार्टमेंट से पीएसआई राम हथलिया साहब तथा डब्ल्यूपीसी पूजाबहन ने उपस्थिति बताते हुए पुलिस सुरक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया,वलसाड से आए सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम के ज्योतिकाबहन डाभी ने पीड़ित महिला को उनका संपर्क कैसे करे और पीड़िता को जरूरी अनुकूल लगे तो सखी वन स्टॉप सेंटर में कानूनी तरीके से मेडिकल तथा गुप्त रखके समस्या का निवारण कैसे किया जाए उसकी माहिती दी गई।
महिला पुलिस बैजड वलसाड की टीम के जागृतिबहन ने ऑनलाइन क्राइम वाले केस में कैसे सुरक्षा रखे उसके बारे में मार्गदर्शन दिया,हेल्पलाइन 181 नंबर पर कॉल करने के लिए जागृत किया।
चाइल्ड हेल्पलाइन वलसाड की टीम से मनीषा सोलंकी ने माता-पिता को अपने बच्चों के पूरे दिन की दिनचर्या से माहितगार रहना तथा गुडटच-बेडटच से माहितगार किया एवं 1098 नंबर पर कॉल करने के लिए जागरूक किया।
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-गुजरात अध्यक्ष निलमबहन तोमर जी मे यह मानवाधिकार संगठन कैसे कार्यरत रखे उसकी जानकारी दी,यह सर्व कार्यक्रम को मानवाधिकार संगठन के गुजरात प्रेसिडेंट तथा महाराष्ट्र स्टेट इंचार्ज चेतनाबहन माहयावंशी के मार्गदर्शन में बहुत ही सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
उमरगांव शहर के बीजेपी महामंत्री मनोजभाई,लक्ष्मणभाई एवं उमरगांव तालुका युवा संगठन की टीम ने भी खुदके विचार प्रगट किये और आए हुए मेहमानो को स्मृति भेंट देते हुए आभार व्यक्त किया,अंजलि एजुकेशन ट्रस्ट और मानवाधिकार सुरक्षा संगठन अंजलि स्कूल परिवार को खूब-खूब अभिनंदन दिया।




