Home गुजरात संजान पुलिस ने प्रोहिबिशन के आरोपियों पर शिक्षात्मक कारवाई करते हुए 30...

संजान पुलिस ने प्रोहिबिशन के आरोपियों पर शिक्षात्मक कारवाई करते हुए 30 दिसंबर को बनाई अपनी दीवाली….

0
182

तपोवन,संजान:उमरगांव तालुका के संजान गाँव की पुलिस स्टाफ़ द्वारा 30 दिसंबर को प्रोहिबिशन के आरोपियों पर कारवाई तो की गई पर 1000 रुपये की वसूली की चर्चा भी लोगो में आग की तरह फैल रही है।
हर साल की तरह 31 दिसम्बर को उमरगांव तालुका की पुलिस एक्शन मोड़ में आई और प्रोहिबिशन के आरोपीयो पर सख्ती दिखाई,दूसरी तरफ संजान गाँव की पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्ती दिखाने के साथ-साथ 1000 रुपये की वसूली भी की गई,तो क्या यह 1000 रुपये सरकार के खाते में जमा होंगे?
अगर यह वसूले गए 1000 रुपये सरकार की तिजोरी में नही जमा होंगें तो क्या संजान पुलिस अपनी जेबें भरेंगी?
आखिरकार सरकार से वेतन लेने के बाद भी पुलिस को आरोपियों से पैसे क्यों वसूलने पड़े?पुलिस का यूं एक-एक हजार रुपये वसूलना यह भी लोगो मे चर्चा का विषय बन चुका है।
वसूले गए पैसों का हिसाब संजान गाँव की पुलिस अपने उच्च अधिकारियों को देंगे या नहि?या फिर इन्ही पैसों से दीवाली मनाई जाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!