
तपोवन,संजान :दीनांक 16/12/2022 को दादरा एवं नगर हवेली समाहर्तालय में “डिस्ट्रिक्ट लेवल नशा मुक्त भारत अभियान कमिटी” की बेठक जिला समाहर्ता श्रीमति भानु प्रभा की अध्यक्षता मे आयोजित हुइ । इस बेठक में उपसमाहर्ता सिलवासा और खानवेल, पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक और एस.डी.पी.ओ,स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,समाजकल्याण विभाग,डिस्ट्रिक्ट लीगल औथोरेटी और विविध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इस बेठक में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर विशेष विचार विमर्श कीये गये जिसमे स्कूल, कॉलेज एवं सोसायटी में नशे की रोकथाम के लिए लोगो में जागृकता लाना और साथ मे स्कूल और कॉलेज में छात्रों का संगठन बनाकर विविध जागरूकता कार्यक्रम करना तथा ग्राम पंचायत में नशे की रोकथाम के लिए जन जागृती कार्यक्रम करना जैसे विषय पर विस्तृत चर्चा की गई और साथ ही बेठक में उपस्थित सभी अधिकारीओने अपने सुझाव रखे और बेठक के अंत मे उपस्थित सभी ने नशा मुक्त भारत अभियान पर दादर एवं नगर हवेली को नशे की रोकथाम के लिए शपथ भी ली गई ।इस बेठक को सफल बनाने में उपसमाहर्ता सिलवासा श्रीमति चार्मि पारेख और खानवेल श्री प्रियांक किशोर, पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.मीणा, एस.डी.पी.ओ श्री एन.एल.राहिर, मिस.हिमानी, सी.डी.पी.ओ श्रीमती नम्रता परमार, कोलेज प्रिन्सिपाल श्री.भागवान झा, डिस्ट्रिक्ट लीगल औथोरेटी श्री बिजल आहिर, स्वास्थ्य विभाग अधीक्षक डो.दर्शन,शिक्षा विभाग से श्री.गौरांग वोरा, उपस्थित रहे।


