घिमसा कांकरिया रेलवे गेट नंबर-69 के पास जमीन संपादन को लेकर हुवा विवाद,जमीन मालिक और डीएफसीसी अधिकारियों के बीच हुई बहस…..

0
200

तपोवन,संजान:घिमसा कांकरिया रेलवे गेट-69 के पास आज सुबह जमीन संपादन को लेकर जमीन मालिक और डीएफसीसी के अफसर के बीच हुई तगड़ी बहस,जमीन संपादन की कामगिरी में मकान मालिक ने उठाए अधिकारियों के समक्ष सवाल।
पिछले कुछ वर्षों से रेलवे तंत्र द्वारा काफी नए प्रोजेक्ट्स को पास किया गया है और साथ ही जोरो में काम भी चल रहा है,इसी बीच घिमसा कांकरिया के गेट नंबर-69 के नजदीक एक जमीन संपादन को लेकर विवाद खड़ा हुआ,यह विवाद जमीन मालिक ने जमीन का मूल्य नही चुकाए जाने पर किया है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई,दूसरी और डीएफसीसी के अफसरों का कहना है कि जमीन मालिक को उनकी जमीन क्षेत्र के हिसाब से मूल्य चुकाया जा चुका है।
साथ ही मकान मालिक का कहना है कि वह 2003 से मकान का टैक्स ग्राम पंचायत में भर रहे है,मकान मालिक ने रेलवे के डीएफसीसी के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मकान का सरकारी जंतरी के मुताबिक वणतर नही चुकाया है और जोर-जबरदस्ती से मकान का डेमोलिशन किया जा रहा है।
यह जमीन संपादन में कुछ बड़ा विवाद न हो इसलिए डीएफसीसी के अधिकारियों ने प्रोटेक्शन के साथ अपनी उपस्थिति बताई और डेमोलिशन का काम हाथ में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here