श्रीमती निशा बेन भवर ने मीडिया को दिये गए अपने वक्तव्य में कहा की दानह की सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर द्वारा हालही में लोकसभा में दिये गये बयान की में कड़े शब्दों में आलोचना करती हु

0
187


तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के सिलवास स्थित अटल भवन कार्यालय पर आज दादरा नगर हवेली ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा बेन भवर द्वारा शाम को मीडिया को संबोधित किया गया इस अवसर पर उनके साथ दानह ज़िला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चौहान, और ज़िला पंचायत की सदस्या श्रीमती रेखाबेन पटेल उपस्थित रहे।।
श्रीमती निशा बेन भवर ने मीडिया को दिये गए अपने वक्तव्य में कहा की दानह की सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर द्वारा हालही में लोकसभा में दिये गये बयान की में कड़े शब्दों में आलोचना करती हु।सांसद महोदया जब से उपचुनाव जीतकर सांसद बनी है तब से कभी ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर जनता की समस्या जानने की कोशिश नहीं की है और नाहीं किसी समस्या से अवगत है।लोकसभा में उन्होंने प्रथम जुठ बोला की प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।जबकि वर्ष २०१४ के बाद केन्द्र में मोदी सरकार के स्थापित होने के पश्चात प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है।स्वास्थ्य और शैक्षिक क्षेत्र में तो एतिहासिक विकास हुआ है,सिलवास शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक मार्गदर्शन में और यहा के यशस्वी प्रशासक महोदय श्री प्रफुल्ल पटेल जी के नेतृत्व में गाँव,ग़रीब,किसान,मज़दूर और आदिवासी सबका उद्धार करने के लिए कई योजनाओं का अमलीकरण यहाँ हुआ है।ख़ास कर जब हमारा ज़िला आदिवासी बहुल है यहा की सांसद सिट आदिवासी के लिए आरक्षित है तब केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के लिए प्रदेश की मुक्ति के बाद कभी नहीं हुआ एसा कार्य हुआ है।
आदिवासी समाज के लिए एकलव्य स्कूल,गिर गाय योजना,मुफ़्त आवास योजना,सैनिक स्कूल,ग़रीब कल्याण योजना, एवं प्रत्येक गाँव में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है।प्रत्येक गाँव में पोषण अभियान चलाया जा रहा है।नमों मेडिकल कॉलेज के छात्रों के सहयोग से विलेज एडोप्शन कार्यक्रम सफलता से चलाये जा रहे है।एसे कई अनगिनत कार्य है जिसकी गिनती नहीं कर सकते जो प्रदेश हित में चल रहे है।
में आज आपके माध्यम से सांसद महोदया को पूछना चाहती हु की आप सारा समय अदृश्य रहती है और जब आपके परिवार पर कोई प्रशासनिक कार्यवाही या आपती दिखाई देती है तब अचानक प्रगट होकर जनता के साथ इमोशनल कार्ड खेलने आ जाती हो।आप परिवार वाद की राजनीति में विश्वास करती है इसीलिए आपको पहले अपना परिवार दिखता है भाजपा सबका साथ सबका विकास कर देश व प्रदेश हीत में काम कर रही है।
में पूछना चाहती हु की जब स्वर्गीय मोहन भाई सांसद थे तब उनके सारे कार्यकाल का लेखाजोखा उठाकर देख लो उन्होंने आदिवासीओ को उनका हक़ दिलाने के लिए कया किया? कुछ नहीं सिर्फ़ माफ़ियागिरी, हप्ता वसूली,खंडनीखोरी और वसूली का शासन था यहा पर। प्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी के आगमन के पश्चात उद्योगो में सुरक्षित वातावरण खड़ा हुआ है।दादागिरी और माफ़ियागिरी से प्रदेश मुक्त हुआ है।
भ्रष्टाचार की सांखो पर पले बढ़े लोग लोकसभा ने खड़े होकर यहा की बुराई करते है।सब जानते है की एक ही परिवार का कितना विकास हुआ है, प्रदेश का आदिवासी समुदाय जानता है की इस परिवारवाद ने उनका कितना नुक़सान किया है? अब एसा नहीं चलेगा जनता सब जानती है। कोन गुनहगार है और कौन निर्दोष इसका फ़ैसला अदालतें करती है और कुछ फ़ैसले आ भी गये है।प्रदेश की सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर इमोशनल कार्ड खेलकर जनता को गुमराह कर रही है अपने निजी हितों की रक्षा व सुरक्षा के लिए संसद में जुठ बोल रही है।में अपने सहयोगी के साथ और प्रदेश भाजपा की और सांसद जी के इस प्रकार के बालिश्ता पूर्ण बयान को ख़ारिज करती हु और उसकी निंदा करती हु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here