आर.के.देसाई महाविद्यालय वापी के प्रोफेसर आदिवासी सुप्रसिद्ध कवि और साहित्यकार डॉ.जयंतिलाल. बी.बारीस का कबीर कोहिनूर सम्मान के लिए चयन

0
179

तपोवन, संजान : भारत भूषण महन्त डॉ नानक दास जी पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार,अखिल भारतीय कबीर मठ परम्परागत सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व कबीर समाधि स्थल मगहर धाम की ओर से 504 वां कबीर महापरिनिर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर देश में पहली बार कबीर कोहिनूर अवार्ड सम्मान से देश की 100 महान् हस्तीयों का चयन हुआ हैं। जिसमे गुजरात राज्य के डांग जिला के केशबंध गाँव का रहेवासी आदिवासी कवि एवं साहित्यकार और आर.के.देसाई महाविद्याल , वापी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवा रत है तथा सुप्रसिद्ध हिन्दी और गुजराती साहित्यकार डॉ.जयंतिलाल. बी.बारीस जी का निर्णायक मंडल द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान – 2023 के लिए चयन किया गया ।
डॉ.जयंतिलाल देश के लिए सम्पूर्ण जीवन लगा कर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करके कामयाब रहेंगे।
डॉ.जयंतिलाल. बी.बारीस को ये सम्मान डॉ बाबा साहब आंबेडकर आंतरराष्ट्रीय होल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
डॉ.जयंतिलाल को आदिवासी समाज तथा डांग जिल्ला के शैक्षणिक वहीवटी तंत्र ने यह सिद्धि प्राप्त करने हेतु अभिनंदन प्रदान किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here