


तपोवन, संजान :१९ दिसंबर को संघप्रदेश दमन दिव का ६२वा मुक्ति दिवस है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया, भाजपा के प्रदेश कार्यालय के पटागण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रगीत के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ स्वागत प्रवचन श्री महेश अगरिया द्वारा दिया गया। तत्पश्चात् दमन दिव के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री देवजी भाई टंडेल जी को दो मिनट का मोन रखकर सभा में श्रद्धांजलि दी गई।
अपने प्रारंभिक उद्बोधन में दमन दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल ने सभा को सबोधित करते हुए कहा की दमन दिव की मुक्ति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हु।सांसद श्री ने दमन दिव की विकास गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा की समुद्र किनारों के विकास को देखने दूर दूर से प्रवासी दमन आते है और सुंदरता की अविस्मरणीय यादे अपने साथ संजोकर ले जाते है।आप और हम ने इस प्रकार के विकास की कल्पना कभी नहीं की थी लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरंदेशी के चलते और स्थानीय प्रशासन के सराहनीय प्रयासों से यह संभव हुआ है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा की दमन दिव की मुक्ति के बाद वर्ष २०१४ तक किसी भी इमारत या सड़क की जब हम बात करते थे तब यही सुनने को मिलता था की यह सब पुर्तगाल के समय का है।अस्पताल,स्कूल ,इमारत ब्रिज सब के विषय में यही सुनते आये है की पौराणिक है पुर्तगाल के समय से है। तो इस मंच से में कोंग्रेस के उन समर्थकों और उसकी विचारधारा में मानने वालो से पूछता हु की दमन दिव की मुक्ति के बाद ५० वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया? वर्ष २०१४ में जब केन्द्र में माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनने के बाद विकास ने तेज रफ़्तार पकड़ी है। और किसी भी व्यक्ति से पूछो या पर्यटक से पूछो सारे कार्यों का श्रेय भाजपा शासित केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को जाता है।प्रदेश में हुए अनगिनत विकास ने राष्ट्रीय और आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस छोटे से प्रदेश को प्रथम सूची में रखा है। इसका उदाहरण में आपको देता हु आनेवाले कुछ महीनों में हमारा दिव G-20 सम्मेलन की यजमानी करने जा रहा है।इस जी-२० के सम्मेलन में विश्व के ५६ देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे यह हम सब के लिए गोरान्विंत करने वाला कार्यक्रम बनेगा।विश्व की नज़र में दमन दिव अपनी एक अलग छवि लेकर उभरेगा। दमन दिव की मुक्ति में बलिदान देनेवाले वीरो को में आज नमन करता हु। भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहता है हम सेवा भाव से ही अपने संगठन को चलाते है।आनेवाली २५ दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती है इस दिवस को हम देश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाते है।हमारे प्रदेश के प्रत्येक मंडल में स्वर्गीय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। पुनः में आप सभी का आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद करता हु।
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी श्री रघुनाथ कुलकर्णी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश वासीओ को मुक्ति दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
आज के कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जीवनी पर लिखी गई पुस्तक Modi@20 का हिन्दी संस्करण उपस्थित कुछ महानुभावों को स्मृति चिन्ह के रूप में दी गई जिसमें १-श्री रघुनाथ कुलकर्णी २-श्री गोपाल दादा ३- श्रीमती तरुणा बेन पटेल ४- श्रीमती हेताक्षी बेन पटेल ५-श्री प्रदीप भावसार ६- श्री डॉ बिजल कापड़िया।
कार्यक्रम की आभार विधि श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल द्वारा की गई।
मंच पर उपस्थित महानुभावों में श्री लालुभाई पटेल, श्री दीपेश टंडेल,श्री रघुनाथ कुलकर्णी,श्री नवीन भाई रमण भाई पटेल,श्रीमती सोनल बेन पटेल, श्रीमती निशा बेन भवर, श्री गोपाल दादा, श्री विवेक दाढ़कर, श्री महेश अगरिया,श्री बी.एम.माछी वग़ैरह उपस्थित रहे।।



