Home गुजरात उमरगांव तालुका के डमरुवाडी इलाके में हुई एक व्यक्ति की गला रौंदकर...

उमरगांव तालुका के डमरुवाडी इलाके में हुई एक व्यक्ति की गला रौंदकर हत्या….

0
201

तपोवन, संजान: उमरगांव तालुका के दमरूवाडी इलाके में शनिवार की रात को एक लड़के की हत्या उसके ही मित्र ने बेरहमी से गला रौंदकर करदी।
प्राप्त माहिती के अनुसार उमरगांव तालुका के डमरुवाड़ी विस्तार में यूपी निवासी एक लड़के ने शनिवार की रात को एक लड़के अपने ही एक दोस्त के साथ कुछ बातों को लेकर कहासुनी की और देखते ही देखते यह बात इतनी बिगड़ गई की उस लड़के ने किसी धारदार हथियार से अपने ही दोस्त पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया,उसी दौरान हमला करने वाले के भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की मगर वारदात को अंजाम देने वाले लड़के ने अपने भाई पर भी वार कर दिया और वहां से भाग निकला,फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज गांधीवाडी के सीएचसी अस्पताल में कीया जा रहा है और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए गांधीवाड़ी के सीएचसी अस्पताल में रखा गया है।
इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने किस बात को लेकर और आवेश में आकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
उमरगांव पुलिस की टीम इस मामले की जांच में लग पड़ी है और टेक्निकल सर्विलांस के साथ वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ढूंढ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!