महाकाल भैरव मंदिर सिलवासा में फिल्मी कलाकारों ने टेका माथा

0
173

महाकाल भैरव, खाटू श्याम और हनुमानजी का लिया आशीर्वाद

नए प्रोजेक्टों पर काम करने के लिए मंदिर में किया विचार विमर्श

तपोवन,संजान : रविवार को युग परिवर्तन के तीन देवता महाकाल, खाटू श्याम और हनुमानजी की उपस्थिति में महाकाल भैरव मंदिर सिलवासा में मुंबई से पधारे फिल्मी कलाकारों ने ईश्वर के दर्शन किए, माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया.
ये कलाकार महाकाल मंदिर में ईश्वर का धन्यवाद देने के लिए आए हुए थे क्योंकि उनकी कृपा से ही इन कलाकारों को बीते दिन दादा साहब फाल्के फिल्म एवं टेलीविजन अवार्ड फंक्शन 2022 में हिंदी सिनेमा में योगदान देने के लिए सम्मान मिला था. जुहू मुम्बई में आयोजित इस फंक्शन में टेलीविजन सीरियल में अपना अच्छा योगदान देने के लिए अभिनेता जयेश के. भेराजी को बतौर अभिनेता के रुप में सम्मानित किया गया जबकि लापतागंज और चिड़ियाघर फेम निर्देशक अनिल दुबे को सिने एवम् टेकनीशियन अवार्ड दिया गया.
अवार्ड के मिलने की खुशी और ईश्वर के आभार प्रदर्शन के लिए ये कलाकार सिलवासा पहुंचे. इस अवसर पर फिल्म फाइनेंसर सुनील परमार , दानह के उद्योगपति रवि केडिया, महाकाल भैरव मंदिर के मुख्य पूजारी दिलीप महाराज,जर्नलिस्ट देव आनंद महानामा और अभिषेक उपस्थित थे.
इस मौके पर रवि केडिया ने निर्देशक अनिल दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह से पहले
मंदिर में ही इन कलाकारो ने कई नए प्रोजेक्टों पर चर्चा की, जो कि वे जल्द शुरु करने जा रहे है.
आगामी 3 और 4 मार्च को सिलवासा में भव्य श्याम महोत्सव मनाये जाने की चर्चा भी हुई जिसमें कई मशहूर गायक और अभिनेताओं के आने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here